रामपुर में 300 एकड़ में फैली जौहर यूनिवर्सिटी के 40 भवनों में 38 भवनों को अवैध करार देकर ध्वस्त किए जाने का दिया नोटिस

यूनिवर्सिटी में 3000 बच्चों के भविष्य पर लगा प्रश्न चिन्ह

ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर
उत्तर प्रदेश में समय समय पर सत्ताधारियों ने अपनी मनमानी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जबकि कहा जाता है जिम्मेदारी मिलने पर राजा को सबके साथ न्याय करना होता है।

मगर यूपी के रामपुर में ऐसा नजर नहीं आ रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री,विधायक आजम खां,विधायक पत्नी और विधायक बेटा अब्दुल्ला मुकदमों और जेल में बंद है। अब रामपुर में 300 एकड़ में फैली जौहर यूनिवर्सिटी के 40 भवनों में 38 को ध्वस्त किए जाने का नोटिस दिया गया है। जिससे 3000 छात्रों के भविष्य पर प्रधान चिन्ह लगने पर उथल पुथल है। जीएसटी के पूर्व अपर आयुक्त मीर सिंह  ने हाजी इमामुद्दीन,प्रधान फ़सियत अली बबलू के साथ निरीक्षण कर बताया कि मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी करीब 300 एकड़ में भव्य इमारत है। यूनिवर्सिटी में 35 फैकल्टी के हिन्दू मुस्लिम 3000 छात्र है। देश की अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाद जौहर यूनिवर्सिटी में सभी सुविधाओं के साथ जिन बच्चों के मां बाप नहीं है उन्हें फ्री तथा जिनके एक अभिभावक है उसकी आधी तथा दो छात्र में एक फ्री शुल्क के साथ शिक्षा दी जा रही है। शिक्षा से देश, और समाज तरक्की कर सकता है। पूर्व अपर आयुक्त मीर सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने जानकारी दी यूनिवर्सिटी का निर्माण जिला पंचायत के कार्य क्षेत्र में आता है जिसे अब रामपुर विकास प्राधिकरण में लिया गया है।

रामपुर विकास प्राधिकरण से 38 भवनों का मानचित्र स्वीकृत नहीं है। बिना मानचित्र 38 भवनों को ध्वस्त करने का नोटिस दिया गया है। एक भव्य भवन में 40 कमरे है। रामपुर निवासियों ने टीम को बताया कि पिछले करीब दो दशक पहले मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सपा सरकार में आजम खां कैबिनेट मंत्री रहे थे। सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार में आजम खां परिवार सहित विवादों में फंसे हुए है।

पूर्व अपर आयुक्त वीर सिंह ने बताया कि शिक्षा में गिरावट आ रही है। शिक्षा की गिरावट से देश के विकास पर प्रश्न चिन्ह लगता है। गरीब दलितों,पिछड़ों,के मसीहा संविधान निर्माता डॉ बीआर अम्बेडकर ने संविधान में समानता का अधिकार देकर शिक्षा को प्राथमिकता दी थी। स्कूल,कॉलेज निजी हाथों में जाने पर गरीब शिक्षा से दूर हो रहे है। शिक्षा से परिवार,समाज और देश की तरक्की संभव है।