बस्ती। न्याय भी नहीं दोगें और न्याय मांगने पर मुकदमा भी दर्ज करोगें। मुकदमा दर्ज करने के बजाए अगर अधिकारी और नेता इस बात पर मंथन करे, कि आखिर एक 22 साल की महिला को क्यों न्याय के लिए अपनी जान को जोखिम में डालकर टावर पर चढ़ना पड़ा। जिस दिन इसका हल निकल गया, उस दिन कोई न तो टावर पर चढ़ेगा और न कोई आत्महत्या का ही प्रयास करेगा। एक दिन पहले कोतवाली के उप निरीक्षक अजय सिंह की ओर से थाना लालगंज के पहवाड़े निवासी महिला मधु निषाद पत्नी अजीत कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें कहा गया कि उक्त महिला के द्वारा न्याय मार्ग पर स्थित टावर पर चढ़कर प्रदर्षन किया गया। जिसके चलते उक्त महिला की सुरक्षा और काूनन व्यवस्था का संकट खड़ा हो गया। पर्याप्त पुलिस बल को लगाना पड़ा, जिसके चलते सार्वजनिक परीक्षाओं में लगी ड्यूटी तथा अन्य सरकारी कार्य प्रभावित हुआ। पुलिस विभाग का वायरलेस टावर होने के कारण आसपास के न्यायालयों में आनेजाने वाले लोगों में भय अफरातफरी एवं आराजकता का वातावरण उत्पन्न हो गया।