बस्ती। हर कोई पत्रकार को ऐसा निशाना बना रहा है, कि जैसे वह कोई बड़ा अपराधी हो। पत्रकार तो अपनी सीमा में रहकर किसी को अपशब्द तक नहीं कहता, वह सभी से सर-सर से बात करता, लेकिन ऐसे पत्रकारों को सीधे गोली मारने की बात कही जाती है। ऐसे-ऐसे लोग समाज के प्रहरी को अपना निषाना बनाकर रहे हैं, जो समाज और सरकार दोनों के लिए खतरा बन चुके है। जिसे देखो वही पत्रकार के पीछे पड़ा है। सवाल उठ रहा है, कि आखिर पत्रकारों को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा? क्यों नहीं किसी भ्रष्टाचारी और भ्रष्ट नेता को निषाना बनाया जाता? क्या समाज में सबसे अधिक कमजोर और निरीह पत्रकार ही होते है? भूलिए मत, जिस दिन पत्रकार नहीं होगा, उस दिन आपकी आवाज दबकर रह जाएगी। जिस तरह पत्रकार समाज का सम्मान करता है, ठीक उसी तरह उसका भी सम्मान करना चाहिए। आज जिस तरह नेतागण अपनी पहुंच का इस्तेमाल करके गलत होते हुए भी पत्रकारों को अखबारों और चैनलों से निकलवाने या फिर खबरे रोकवाने का खेल खेल रहे हैं, उसे समाज देख रहा है, किसी को अखबार या फिर चैनल से निकलवाकर क्या कोई कभी किसी पत्रकार की आवाज को कोई दबा पाया, अगर वह पत्रकार हैं, तो उसकेे आवाज उठाने के कई माध्यम है। लेकिन जरा उन लोगों के बारे में सोचिए उनका क्या होगा? जो एक नहीं हजार गलती करते है। इसी लिए पत्रकारों से कहा भी जाता है, कि नेताओं की तरह कभी रिएक्ट मत करिए, समय का इंतजार करिए, अवसर, अवष्य मिलेगा, फिर ऐसा वार करिए जो खाली न जाए। नेताओं को तो कभी कभार अवसर मिलता, लेकिन पत्रकारों को तो बार-बार अवसर मिलता, बस सब्र रखने की आवष्यकता है। ध्यान रखिए, जिस तरह सारे नेता भ्रष्ट नहीं होते ठीक उसी तरह सारे पत्रकार भी एक जैसे नहीं होते। पुरानी बस्ती थाने में एक दिन पहले ‘टाइम नाउ’ के तेजतर्रार पत्रकार मो. काशिफ को उनके मोबाइल पर वाट्सअप के जरिए 9324868988 से पहले तीन काल आया, उसके बाद गाली गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी गई, टूकालर पर उक्त नंबर किसी ‘नुरुल हुदा’ का आ रहा है। तहरीर में लिखा गया कि चूंकि पेशे से पत्रकार हूं, और अक्सर भ्रष्टाचारियों और अपराधियों के बारे में खबरे चलाता रहता हूं इस लिए सुरक्षा की दृष्टि से एफआईआर जरुरी है। जिस व्यक्ति का मोबाइल नंबर हैं, उस अज्ञात के नाम से मुकदमा 351 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।
- Loading weather...
- |
- Last Update 01 May, 04:28 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment