बनकटी। लालगंज थाने के लाकप में शीशे के टुकड़े से गला काटकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक के बाद अब एक बुजुर्ग ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर लालगंज पुलिस द्वारा न्याय ना मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी दे रहे हैं ।

थानाक्षेत्र के नडार गांव निवासी राम कुबेर शुक्ल अपनी बहू उसके छोटे छोटे बच्चों के साथ घर पर रहते हैं । बुजुर्ग ने बताया कि मकान के पास एक पुराना गौशाला स्थित है जिसे पड़ोसी के द्वारा दिनदहाड़े जबरन कब्जा करने की नीयत से सब्बल से मकान उजाड़ा जा रहा है जिसका वीडियो बना हुआ है । बुजुर्ग ने लालगंज पुलिस पर आरोप लगाते हुए गौशाला उजाड़ने वालों के खिलाफ तहरीर देने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही ना करने तथा पीड़ित को ही जेल भेजने की धमकी दे रही है ।