हापुड़ न्यूज़ 

 भारतीय जनशक्ति ने संगठन का आविष्कार किया 

गढ़मुक्तेश्वर मे भाकियू जनशक्ति की एक बैठक गढ़ खादर के गांव नया गांव मे आयोजित हुई. जहां उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष प उप्र सुधीर चौधरी ने समाजसेवी व ग्राम के पूर्व प्रधान रहे डॉ दाताराम क़ो संगठन का तहसील अध्यक्ष नियुक्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही जिला प्रशासन क़ो जिले स्तर पर हो रही खाद की किल्लत दूर करने, बरसात से पहले नालो की सफाई होने, गर्मी के मौसम मे कटोती, गन्ना भुगतान नहीं मिलने आवारा पशुओं से निजात दिलाने क़ो लेकर प्रशासन क़ो चेताया, अन्यथा संगठन जिला और तहसील स्तर पर अधिकारीयों का घेराव करेगा. जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गिल ने खादर की सभी सड़को व गढ़ मेरठ रोड के टूटने पर सही नहीं होने का मुद्दा उठाया. इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शाशंक गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष मुनेश यादव, मण्डल अध्यक्ष अबरार राजा, सरजीत सिंह, धर्म सिंह,नवदीप सिंह,अनीता ममता, अजय चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे

मनजीत सिंह कि रिपोर्ट