ओमप्रकाश गौतम
रामलीला समिति में दो अध्यक्ष,एक कार्यकारी अध्यक्ष कराएंगे राम लीला
गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम की लीला के मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को नक्का कुआं के पास स्थित बारहद्वारी रामलीला मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक हरेंद्र तेवतिया सहित रामलीला समिति के दो अध्यक्ष और एक कार्यकारी अध्यक्ष मौजूद रहे।
पंडित सुरेंद्र प्रकाश शर्मा और विनोद शास्त्री ने विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न कराया। पूजन के बाद समिति पदाधिकारियों ने धार्मिक भावना और आपसी सद्भाव के साथ रामलीला का भव्य मंचन कराने का संकल्प लिया।
बताया गया कि इससे पहले रामलीला समिति के गठन को लेकर काफी खींचतान रही। पंचायती मंदिर परिसर में समिति की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष रूपेश पंडित ने पिछले वर्ष की रामलीला के आय-व्यय का ब्योरा देते हुवे बताया 13 लाख से ज्यादा पिछली धनराशि समिति के पास जमा है । इसी दौरान नए अध्यक्ष के चुनाव का प्रस्ताव रखा गया, रुपेश पंडित अध्यक्ष पद से न हटे और न हटाए गये, सहमति नहीं बन पाई। इस कारण अगली तारीख घोषित कर दी गई।
घोषित तारीख से एक दिन पहले ही दो पक्षों ने गुपचुप बैठक कर ली। दिनेश त्यागी और विजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रूपेश पंडित और पिंकी त्यागी को अध्यक्ष तथा विष्णु दत्त नागर को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया।
एक ही रामलीला समिति में दो अध्यक्ष और एक कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग इसे अनोखा निर्णय बता रहे हैं। हालांकि समिति से जुड़े लोगों का कहना है कि सभी को साथ लेकर चलने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
भूमि पूजन के बाद रामलीला मैदान में बाजार का ठेका 6.71 लाख रजत गोयल ब्रजघाट कों छोड़ा गया व बिजली, साउंड, टेंट की व्यस्था का टेंडर 2.50 लाख में अमरजीत उर्फ़ पिंटू लाइट वाले को छोड़ा गया और अन्य व्यवस्थाओं के ठेके छोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अयोध्या में राम परिसर निर्माण के बाद देशभर में अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा छाया हुआ है। रामलीला को लेकर उत्साह है, ऐसे में तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर की ऐतिहासिक रामलीला से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं।
0 Comment