पर्यावरण राज्य मंत्री केपी मलिक ने गंगा मेला को भव्य बनाए जाने,श्रद्धालुओं को सुविधा दिए जाने को मुख्यमंत्री के आदेश को दोहराया
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: पौराणिक गढ़ गंगा स्नान मेला का हवन पूजा गंगा, आरती के साथ आरम्भ किया गया। मेला में दैवीय आपदा आग लगने की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई के लिए नियंत्रण बाइको को रवाना किया गया। गंगा मेला का शुभारंभ करने के लिए मुख्यातिथि प्रदेश सरकार के पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक ने सदर में गंगा द्वार गेट पर फीता काटकर शांति के प्रतीक गुब्बारे छोड़े गए। मेला क्षेत्र में अग्नि कांड की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए फायर बाइक को रवाना किया गया। मेला के मुख्य घाट आरती स्थल पर पंडित गोविंद शर्मा,विवेक शर्मा,पंडित विनोद शर्मा शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराई।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर,विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया,पूर्व विधायक पूर्व मंत्री मदन चौहान,पूर्व विधायक कमल मलिक,पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र तोमर,नगर पालिका चेयरमैन राकेश बजरंगी,सतपाल यादव,हवन में आहुति देकर मेला को अमन शांति के साथ संपन्न की कामना की गई। राज्य मंत्री केपी मलिक सहित ने गंगा किनारे मां गंगा की आरती कर मेला का आरम्भ किया गया कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गंगा मेला को भव्य बनाए जाने के अलावा श्रद्धालुओं को सुविधा देने के आदेश है। मेला में आए श्रद्धालु साफ सफाई,तथा मेला की भव्यता धार्मिक स्वरूप बनाए रखने की अपील की गई। इस अवसर पर जिला अधिकारी कविता मीणा,सीडीओ श्रुति शर्मा,एसडीएम श्रीराम यादव,अपर मुख्य अधिकारी शिशुपाल सिंह,ठेकेदार सौरभ शर्मा,मूलचंद आर्य,राहुल आर्य,अशोक आर्य सहित थे।
0 Comment