ओमप्रकाश गौतम
हापुड़: उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग महिला जनसुनवाई कार्यक्रम दिनांक 20 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। आयोग की सदस्य डॉ हिमानी अग्रवाल जन सुनवाई के बाद गढ़ गंगा मेला का निरीक्षण करेंगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लोक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के सम्बंध में सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ दिनांक 20 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस हापुड़ में जनसुनवाई आहूत होनी प्रस्तावित है, इसके उपरान्त आयोग की सदस्य द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गढ़ रोड हापुड़ एवं गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेले का निरीक्षण भी किया जाना प्रस्तावित है। विभाग द्वारा निवेदन किया गया है कि महिला सम्बंधित प्रकरणों की जनसुनवाई हेतु अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।
0 Comment