मोदी ने गरीबों को राशन देकर बनाया आश्रित,योगी ने स्कूल बंद कर खोले शराब ठेके,करे मस्ती
युवा शिक्षित होकर बेरोजगार, बन रहे नशेड़ी
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: मानो, या मत मानो सच्चाई है उन्होंने संविधान और तिरंगे को कभी भी नहीं माना। देश की आजादी के बाद अभी तक तिरंगा नहीं फहराया अब घर घर तिरंगा अभियान चलाकर तिरंगे की मान मर्यादा नियम कायदों की धज्जियां उड़ा दी। देश को विकसित भारत बनाने का नशा चढ़ाकर देश की कुल आबादी 140 करोड़ में 80 करोड़ आबादी गरीबों को राशन देकर आश्रित बना दिया। गरीब लगातार गरीब होकर निठल्ला,अंधभक्त बना दिया। गरीब को धर्म की चाशनी परोसकर धर्म के जिम्मेदारों ने ही राम मंदिर में अरबों की डकैती डालकर हजम कर ली और डकार भी नहीं ले रहे है, उसके बाद भी अंधे होकर भक्ति में लीन है। आखिर देश को 2047 तक विश्व गुरु बनाकर विकसित भारत बनाना है।
स्कूल बंद,मस्ती के लिए शराब ठेके खोले =
डॉ बीआर अम्बेडकर ने उच्च शिक्षा लेकर देश की तरक्की के लिए शिक्षित बनने का मंत्र दिया। महा पुरुष ज्योतिबा फुले,सावित्री बाई ने देश की तरक्की के लिए शिक्षा का अलख जगाया था। एक विशेष सोच ने महिलाओं समेत एक वर्ग को शिक्षा से वंचित रखा क्योंकि शिक्षा लेना उसी वर्ग और सोच का अधिकार था। उत्तर प्रदेश में हजारों सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए, जो स्कूल संचालित है उन स्कूलों में सुविधा नहीं है। इस विशेष सोच का मानना रहा कि सरकारी स्कूल में शिक्षा के नाम पर बहुत ज्यादा खर्च होता है। शिक्षा के खर्च को बंद किया जाना चाहिए। हापुड़ जिले में 46 स्कूल सहित प्रदेश में हजारों स्कूल बंद कर दिए गए जो संचालित है उनमें सुविधा नहीं है। शिक्षा के स्थान पर कमाऊ पूत शराब के ठेके खोल दिए गए। अब से पहले शराब ठेके दूर दराज होते थे। अब गांव गांव में शराब ठेके खोल दिए गए। गरीब और बेरोजगारों को शराब लेने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी।
गणों को मुक्ति देने वाले गढ़मुक्तेश्वर में आधा दर्जन शराब ठेके=
शिव के गणों को मुक्ति देने वाले धार्मिक तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में आधा दर्जन अंग्रेजी,देशी,बीयर के ठेके है। योगी सरकार ने धार्मिक तीर्थ स्थल पर शराब के ठेके खोल दिए ताकि अब शराब के लिए दूर जाना नहीं पड़ेगा। सरकार को शराब के ठेकों से राजस्व मिल रहा है। प्रदेश सरकार के आबकारी विभाग ने गणों को मुक्ति देने वाले तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में ही आधा दर्जन अंग्रेजी,देशी, और बीयर के ठेके खोल दिए नगर के चौराहे,मलिन बस्ती में ठेके से शराब लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ता है। गरीब फ्री का राशन लेकर शराब पीकर मस्त है। बेशक युवा नशेड़ी बन रहे है मगर धार्मिक उन्माद के साथ अंध भक्त बन रहे है। गरीब के और गरीब होने तथा धनाढ्य मजबूती के साथ धनवान बनने पर इन्हीं अंध भक्तों से देश 2047 तक विकसित भारत बनकर, विश्व गुरु बनेगा।
0 Comment