गढ़मुक्तेश्वर: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार एवं महा सचिव सूबेदार जगदीश सिंह चौहान अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ गढ़मुक्तेश्वर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सैनी से शिष्टाचार भेंट की। सूबेदार समर पाल के मकान के सामने पड़ी खाली जमीन में कूड़ी विवाद  को सुलझाने और  सूबेदार जगदीश सिंह चौहान साहब के प्लॉट का दाखिल खारिज में देरी होने का मामला उपजिलाधिकारी के संज्ञान में डाला गया। उपजिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए।  अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने उपजिलाधिकारी सभागार  में महीने में एक बार पूर्व सैनिकों के साथ बैठक करने का अनुरोध किया। जिसे उपजिलाधिकारी ने सहर्ष स्वीकार किया। तदोपरांत समस्त पदाधिकारी तहसीलदार से से भी मिले। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार प्रधान, महा सचिव सूबेदार जगदीश सिंह चौहान, सूबेदार समर पाल, एस एम ओम बीर सिंह, हवलदार प्रेम पाल सिंह, अशोक कुमार, हवलदार छतरपाल आदि उपस्थित रहे।