बस्ती। सदर विधानसभा के सभावित भाजपा के उम्मीदवार विपिन शुक्ल और मोदू चौधरी के समर्थक टिकट मिलने से पहले ही क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के सामने भिड़ गए, ऐसा अनुषासन का परिचय दिया, कि अध्यक्षजी भी चकित रह गए, पुलिस अगर बीचबचाव नहीं करती तो ऐसा हंगामा और मारपीट होता, जो बस्ती के इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाता। हंगामा तो कुर्सी पर बैठने को लेकर हुआ, लेकिन इसकी पटकथा हाल के बाहर दोनों के समर्थकों के द्वारा मोदू भइया और विपिन भईया जिंदाबाद के नारे से लिखा जा चुका, अगर सयंम नहीं बरता गया होता, तो नारा लगाते समय ही मारपीट हो जाता। क्षेत्रीय अध्यक्षजी का यह बस्ती पहला आगमन था, पहले ही आगमन में इन्हें यहां के भाजपाईयों का अनुशासन खूब देखने को मिला। होटल तक तो सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन होटल पहुंचते ही मारपीट में बदल गया। इस हंगामें के बाद दोनों संभावित प्रत्याषियों को यह मानकर चलना चाहिए, कि अब आगे का रास्ता उनके लिए कठिन होगा, वैसे भी इस विधानसभा से टिकट मांगने वालों की लंबी सूची है, ऐसे में अगर कोई क्षेत्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में इस तरह का अनुशासन दिखाता है, तो जाहिर सी बात हैं, इसका प्रभाव उनके राजनैतिक भविष्य पर पड़ेगा, वह तो अच्छा हुआ, सिर्फ दोनों के समर्थक ही भिड़े, अगर कहीं दोनों नेता भिड़ गए होते तो क्या होता, कहना मुस्किल है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अनुशासनहीनता देखने को मिला। बार-बार सवाल उठता है, कि जिस पार्टी के लोग अपने आप को दुनिया का सबसे अधिक अनुशासन वाली पार्टी कहती आ रही है, अगर उस पार्टी में इस तरह का अनुशानहीनता दिखाई देख तो कैसे कोई विष्वास करेगा, कि यह पार्टी सबसे अधिक अनुशासित वाली पार्टी है। इस पार्टी के नेताओं और उनके समर्थकों को सबसे अधिक अनुशासन का पाठ पढ़ने की आवष्यकता है। हारजीत अलग बात हैं, अनुशासन में रहना दूसरी बात है। ऐसा लगता है, कि पार्टी को अनुशासन का भी कार्यशाला आयोजित करना चाहिए, ताकि जग हंसाई न हो। वैसे भी गुटबाजी के चलते पार्टी को काफी नुकसान हो चुका, अब अगर अनुशानहीनता के चलते नुकसान होगा, तो जीतना बहुत मुस्किल हो जाएगा। वैसे भी पार्टी के लोग मीडिया की रिपोर्ट को बहुत अधिक गंभीरता से नहीं लेते हैं, जिसके चलते कमियों को सुधारने का मौका नहीं मिलता। वैसे भी पहले की तरह अब पार्टी के अच्छे दिन नहीं रहे, अगर इसी तरह का अनुशानहीनता होता रहा है, तो खराब दिन आने में समय नहीं लगेगा।