बिसवां/सीतापुर।
नंदकिशोर कैलाशचंद महाविद्यालय, टिकरा बिसवां (सीतापुर) की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा चयनित ग्राम में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पर्यावरण जागरूकता गतिविधियों के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ।
शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्वच्छता, हरियाली और पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया गया। इसके पश्चात शिविर स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने देशभक्ति, सामाजिक चेतना और लोकसंस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियाँ देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मध्यान्ह भोजन के उपरांत विधिवत रूप से शिविर का समापन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संरक्षक डॉ. सुधाकर वर्मा एवं संस्था के डायरेक्टर संतोष वर्मा उपस्थित रहे।

डॉ. सुधाकर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा—
“राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित होती है। इस शिविर में स्वयंसेवकों ने जिस निष्ठा और समर्पण से कार्य किया है, वह सराहनीय है।”
वहीं संस्था डायरेक्टर संतोष वर्मा ने कहा—
“शिविर के दौरान बताए गए कार्यों को जीवन में उतारना ही NSS की सच्ची सफलता है। स्वयंसेवकों का श्रमदान और अनुशासन प्रेरणादायक रहा।”
शिविर के दौरान श्रमदान किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ स्वयंसेवकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल संचालन दलनायकों के नेतृत्व में संपन्न हुआ दलनायक मनीष वर्मा
समापन अवसर पर सभी स्वयंसेवकों ने शिविर से प्राप्त अनुभवों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया
0 Comment