ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर उत्तर प्रदेश रोडवेज परिवहन डिपो में इंचार्ज अनिल चौधरी का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित समारोह में विदाई दी गई।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
कार्यक्रम के मुख्यातिथि क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल ने कहा कि अनिल चौधरी रोडवेज बस पर कर्मचारी के रूप में लगे कड़ी मेहनत के साथ डिपो के इंचार्ज बनकर महकमे के लिए काम किया और ऊंचाइयों पर पहुंचा। ए आर एम हेमंत मिश्रा ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि किसी कार्य में रुकावट नहीं आने दी और समय पर कार्य को अंजाम दिया उनके काम को भुलाया नहीं जा सकता है। योगाचार्य शेखावत चौधरी ने कहा कि एक परिवार की तरह सबको साथ लेकर चले। सबके हमदर्द बनकर डिपो को लाभ पहुंचाने का काम किया। अनिल चौधरी सेवा निवृत होने के बाद भी इसी तरह काम कर बढ़ते रहेंगे। जीवन में मस्त रहे है आगे भी इसी तरह मस्ती के साथ सामाजिक काम करेंगे। सैकड़ों ने उपहार देकर माला पहनाकर दीघायु की कामना की गई। इस मौके पर अवतार सिंह, प्रिय पाल सिंह,दिनेश गर्ग सोनू पंसारी,रेंजर अशोक चौधरी,परवेज चौधरी,दिग्विजय यादव,वीरेंद्र त्यागी,योगेंद्र चौधरी,सहित परिजन गणमान्य मौजूद रहे।
0 Comment