गौरव शर्मा l 
ग्रेटर नोएडा l यमुना विकास प्राधिकरण के गांव पारसौल में तालाब के सौंदर्यकरण का कार्य चल रहा है यमुना प्राधिकरण के द्वारा यमुना विकास प्राधिकरण के ठेकेदारों ने गांव के खरंजा मे जो टेल लगी थी उनको क्षतिग्रस्त कर दिया है और जो उसमें  समुद्र जल कुंभी व कीचड़ थी एक जगह ही 40 फुट का गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया है और ऊपर से मिट्टी कर दिए जिससे की दलदल बन गया है जिसमे कोई भी पशु या इंसान गलती से चला जाय तो उसका बच पाना मुश्किल है जिसकी शिकायत 
 मंगलवार को भारतीय किसान मजदूर युवा विकास  संगठन ने महाप्रबंधक प्रोजेक्ट यमुना विकास प्राधिकरण को लिखित में प्रार्थना पत्र दिया है जब तक तालाब की मानक अनुसार साफ सफाई में पटला व जाली नहीं लग जाती है तब  तब तक के ठेकेदार के बिल न दिए जाएं
व भारतीय किसान मजदूर युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित चौधरी ने एक विषय पर बताया कि जो यमुना विकास प्राधिकरण के अलग-अलग जगह सेक्टर 28 वी 22 डी में जो नए-नए दफ़्तर बना रहे हैं इससे किसान को बहुत ज्यादा परेशानी होने वाली है आने वाले समय में किस एक जगह ही कार्य होता था लेकिन अब अलग-अलग ऑफिस में चक्कर लगाने पड़ेंगे इनको भी अलग अलग ना बनाया जाए ताकि किसान को असुविधा ना हो