वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर खड़े सफेदा के 9 पेड़ों की रात के समय चोरी से की गई कटाई का खुलासा किया है। मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है

कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने मौके से एक आरा मशीन (सिल) बरामद की, जबकि अवैध कटान में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है। वन क्षेत्र अधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह कटान सुनियोजित तरीके से रात के अंधेरे में किया गया, ताकि विभाग की निगरानी से बचा जा सके
वन क्षेत्र अधिकारी ने कहा कि सरकारी पेड़ों की अवैध कटाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है
*वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है