हापुड़। पूर्व विधायक गजराज सिंह को "मनरेगा बचाओ यात्रा" का पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने पर हापुड़ जिले के कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त किया है। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने बताया है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और AICC की संस्कृति पर उन्हें 13 फरवरी को उत्तर प्रदेश में निकाल जा रही "मनरेगा बचाओ" यात्रा में मुजफ्फरनगर जनपद का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके लिए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है और आश्वासन दिलाया है कि वे आला कमान द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा हैं कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में करोड़ों मजदूरों के हकों और अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। मजदूरों की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है और उनका शोषण कभी नहीं होने देगी। इसके लिए कल 13 फरवरी को जनपद हापुड़ में रामलीला ग्राउंड शहीद स्मारक से एक पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जहां सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन हिस्सा लेंगे और इस यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाएंगे।
- Loading weather...
- |
- Last Update 06 Oct, 10:46 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment