ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: दीपावली के पावन पर्व पर नानपुर रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की सोशल वर्क कमेटी द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए सत्य सत्संग विद्यालय, लठीरा, गढ़मुक्तेश्वर के विद्यार्थियों को खाद्य सामग्री वितरित की गई।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा करना तथा समाज में सेवा, सहयोग, सद्भाव और मानवता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को खाद्य सामग्री प्रदान कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया।
रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की सोशल वर्क कमेटी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के प्रति निरंतर प्रयासरत है। महाविद्यालय की इस पहल ने यह संदेश दिया कि त्योहारों की वास्तविक खुशी दूसरों के जीवन में खुशियाँ बाँटने और जरूरतमंदों के साथ खड़े होने में है।
इस अवसर पर शैंकी त्यागी,
विकास मोहन, मोहम्मद तहरीज, दिशु मोरल एवं ज्योति ठाकुर उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की यह पहल क्षेत्र में सामाजिक सेवा, शिक्षा के साथ संस्कार और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।
0 Comment