बस्ती: जनपद के परशुरामपुर थाने से लापता चल रहे सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ का शव रविवार को अयोध्या में सरयू नदी से बरामद हुआ है। शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। यह शव अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के तिहुरा माझा इलाके में नदी किनारे पड़ा मिला।
सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ बीते कई दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थे। उनके अचानक गायब होने के बाद परशुरामपुर थाने में उनकी गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी और विभागीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही थी।
रविवार को स्थानीय लोगों ने सरयू नदी में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद अयोध्या कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। प्राथमिक जांच में शव की पहचान लापता सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ के रूप में हुई।पुलिस के अनुसार, सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ मूल रूप से देवरिया जनपद के निवासी थे। वह वर्तमान में बस्ती जिले के थाना परशुरामपुर में तैनात थे। शव मिलने की सूचना मिलते ही बस्ती और अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जानकारी लेने में जुट गए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।
परिजनों का रो रो कर बुरा हालः उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ विगत 5 जनवरी की शाम 5:00 बजे थाने से कुछ काम के लिए कह कर निकले हुए थे
जनपद के परसरामपुर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ का शव रविवार की देर शाम पड़ोसी जनपद अयोध्या के कोतवाली थाना अंतर्गत सरयू नदी के तिहुरा माझा घाट से बरामद हुआ है। उक्त शव मिलने की सूचना बस्ती जनपद में पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गय विदित हो कि परसरामपुर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ विगत 5 फरवरी की शाम करीब पांच बजे थाने से कुछ काम के लिए कह कर निकले हुए थे। लेकिन कुछ ही देर बाद उनका सीयूजी मोबाइल नंबर एवं निजी नंबर स्विच ऑफ हो गया। उनकी बाइक अमहट घाट चौकी के निकट संदिग्ध अवस्था में पाई गई।
फिलहाल उपनिरीक्षक के गायब होने की सूचना पर जनपद में हड़कंप मच गया। सूचना के अनुसार परसरामपुर के थाना अध्यक्ष विश्वमोहन राय अवकाश पर गए हुए थे। इस वजह से अजय कुमार गौड़ को थाने का प्रभारी थानाध्यक्ष बनाया गया था।पर जनपद में हड़कंप मच गया। सूचना के अनुसार परसरामपुर के थाना अध्यक्ष विश्वमोहन राय अवकाश पर गए हुए थे। इस वजह से अजय कुमार गौड़ को थाने का प्रभारी थानाध्यक्ष बनाया गया था।
रविवार को बस्ती जनपद के कुआनो नदी के अमहट घाट पर पुलिस द्वारा गठित आठ टीमों के साथ एसडीआरएफ की टीम करीब 24 घंटे कुआनो नदी में तलाश किया लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हुआ। रविवार को दारोगा अजय कुमार गौड़ के भाई एडीएम झांसी अरुण कुमार भी कुआनो नदी के घाट पर पहुंचकर एसडीआरएफ से अपने भाई के बारे में जानकारी प्राप्त किया। दारोगा की पत्नी रंजीता गौड़ शनिवार से ही जनपद की विभिन्न सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही थीं और उच्चाधिकारियों से अपने पति को खोजने की गुहार लगा रही थीं। उल्लेखनीय है कि अजय कुमार गौड़ साल 2015 बैच के दरोगा थे और वह जनपद देवरिया के मूल निवासी थे। फिलहाल संदिग्ध परिस्थिति में गायब दारोगा का शव अयोध्या में मिलने से पुलिस का जांच का दायरा बढ़ गया है। क्योंकि उनकी बाइक बस्ती जनपद के अमहट घाट पर मिलना और शव का अयोध्या जनपद के सरयू नदी में मिलना इसकी कड़ी को जोड़ना पुलिस के लिए काफी मशक्कत का काम है। फिलहाल परिजनों को आशा है कि पुलिस अजय कुमार गौड़ की मौत की गुत्थी जल्द ही सुलझा लेगी।
जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ 5 फरवरी की शाम करीब पांच बजे थाने से कुछ काम के लिए कहकर निकले थे। कुछ ही देर बाद उनका सीयूजी मोबाइल नंबर और निजी नंबर स्विच ऑफ हो गया। उनकी मोटरसाइकिल बस्ती जनपद के अमहट घाट चौकी के पास संदिग्ध अवस्था में मिली थी।
गौड़ के लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया था। रविवार को बस्ती जनपद में कुआनो नदी के अमहट घाट पर पुलिस की आठ टीमों के साथ एसडीआरएफ की टीम ने करीब 24 घंटे तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।लापता उपनिरीक्षक के भाई अरुण कुमार, जो झांसी में एडीएम के पद पर तैनात हैं, उन्होंने भी कुआनो नदी के घाट पर पहुंचकर एसडीआरएफ से जानकारी ली थी। अजय कुमार गौड़ की पत्नी रंजीता गौड़ शनिवार से ही जनपद के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही थीं और उच्चाधिकारियों से पति की तलाश करने की गुहार लगा रही थीं।
यह भी बताया गया है कि परसरामपुर के थाना अध्यक्ष विश्वमोहन राय अवकाश पर थे, जिस कारण अजय कुमार गौड़ को थाने का प्रभारी थानाध्यक्ष बनाया गया था। वह 2015 बैच के दरोगा थे और मूल रूप से देवरिया जनपद के निवासी थे।
उनकी बाइक बस्ती जनपद के अमहट घाट पर मिलने और शव का अयोध्या जनपद की सरयू नदी से बरामद होने के कारण पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। पुलिस के लिए इन कड़ियों को जोड़ना एक चुनौती है।
0 Comment