बस्ती। वेब मीडिया एसोसियेशन ऑफ इण्डिया (रजि.) की बैठक आवास विकास स्थित एक स्कूल मे हुई। वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्रनाथ तिवारी ने जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। संयोजक अशोक श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे पत्रकारिता को लेकर लम्बा विमर्श हुआ। सभी ने जनसरोकारों की पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजकुमार गौतम को जिलाध्यक्ष, तौफीक खान एवं अब्दुल कलाम को उपाध्यक्ष, नीरज राज को महामंत्री, दीपक सोनी को संगठन मंत्री, विकास अग्रहरि को मीडिया प्रभारी, विजय कुमार मिश्रा को सम्प्रेक्षक तथा वसीम अकरम को कोषाध्यक्ष की शपथ दिलाई गई। राजेन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि पत्रकारों को रोज पेशागत चुनौतियों और जोखिम का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन पत्रकार को एक सामान्य नागरिक जैसी ही सुविधायें मिली हैं। पत्रकार सुरक्षा और पारिवारिक समस्याओं की चिता से मुक्त हो जाये तो वह पेशागत आदर्शों को कायम रखते हुये जनसराकारों की पत्रकारिता को आगे बढ़ाने मे सक्षम होंगे। वेब मीडिया एसोसियेशन (डब्लूएमए) के संस्थापक सदस्य राजकुमार पाण्डेय एवं राजन चौधरी ने भी बैठक को सम्बोधित किया। कहा कि एकजुटता से ही पत्रकारों का सम्मान बंचेगा। शीघ्र ही डब्लूएमए का गठन सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर मे भी किया जायेगा। बैठक मे प्रमुख रूप से संतोष श्रीवास्तव, दिनेश कुमार पाण्डेय, ज्ञानप्रकाश दूबे, रत्नेश श्रीवास्तव, राज श्रीवास्तव, दिनेश सोनकर, अभय कुमार, फहीम अहमद, रत्नेन्द्र पाण्डेय, अरशद मसूद, जफरूल हसन, नृपेन्द्र सिंह, रामबृज प्रजापति, प्रमोद श्रीवास्तव सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।