ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर : नगर में एक छत के नीचे घर,औरत शादी का सामान मिलेगा। जरूरतमंदों को बाहर जाना नहीं पड़ेगा तो आर्थिक बचत भी होगी। तीर्थ नगरी गढ़ के स्याना चौराहे स्याना मार्ग पर प्रधान इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फर्नीचर के विशाल शो रूम का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत सदस्य,गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार हाजी आरिफ ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की जरूरत है। इलेक्ट्रॉनिक्स के शो रूम से क्षेत्र वासियों को समय, और किफायती सामान मिलने पर धनराशि की बचत होगी। क्षेत्र के लोगों को बाहर अन्यत्र स्थानों पर जाना पड़ता है। प्रधान सदाकत अली ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की जरूरत को किफायत के साथ पूरा किया जाएगा। इस मौके पर डॉ साजिद अली,सद्दाम अली,मौलाना मोहम्मद अली,प्रधान नौकर अली,प्रधान फैजान,प्रधान हाफिज फराहीम,मुखिया मदहट अली,सहित सैकड़ों मौजूद रहे।