ओमप्रकाश गौतम

गढ़मुक्तेश्वर: नगर मण्डल में गढ़ विधानसभा के नगर कार्यकारिणी,शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारियों की 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की।
आज गढ़ नगर मण्डल के होटल ली ग्रांड में भाजपा की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद/ उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े की टीम के सहयोगी चुनाव प्रबंधन का कार्य देख रहे अमित धामा उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री राहुल उपाध्याय ने किया।
बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय,भारत माता एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि करके हुआ।
बैठक में इस अवसर पर समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुख्य अतिथि अमित धामा ने समस्त मंडलों की क्रमवार समीक्षा की एवं उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं को आगामी 2027 के चुनाव में लग जाने के लिए कहा।अमित धामा ने इस अवसर पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को समस्त कार्यकर्ताओं से घर घर तक पहुंचाने के लिए कहा ओर पार्टी को मजबूत करने के लिए अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन करने के लिए कहा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्यामेन्द्र त्यागी,गढ़ नगराध्यक्ष दीपक गौड़,महामंत्री रोहित मल्होत्रा ,गोपाल ठाकुर,बहादुरगढ़ अध्यक्ष तरुण चौहान,महामंत्री गीता वशिष्ठ,हरवीर लोधी,सिंभावली अध्यक्ष आशीष चौधरी,राजीव शर्मा,गढ़ देहात अध्यक्ष अमित कुमार,आकाश त्यागी,योगेश वर्मा, गढ़ विधानसभा विस्तारक संचित राठी,गौरव राजपूत,आशीष कजानिया,मनोज पाल, सोनू वर्मा,प्रदीप निषाद,अनुराग आर्य,अमित गुप्ता,अर्जुन ठाकुर,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष परमजीत प्रधान,सुभाष कर्दम,करन शर्मा,अर्जुन शर्मा,योगेंद्र राजपूत,आदि समस्त कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।