हापुड़ न्यूज़ 
 
जबरदस्ती हटाने की कोशिश कि तो करेंगे आत्मदाह:: पंकज लोधी!

गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा से टोल प्लाजा हटाए जाने की मांग को लेकर होने वाली टोल के उच्च अधिकारियों से वार्ता में नहीं आ पाए  बड़े  अधिकारी प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने हाथ खड़े किए नहीं हटेगा टोल कोर्ट जाओ समाजसेवी पंकज लोधी ने भी कर दिया ऐलान अब कहीं नहीं जाएंगे  कहीं  भी धरना अनशन पर ही भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना अनशन करके आखरी सांस तक जनता की अदालत में  ही किया जाएगा फैसला टोल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अधिकारी जनता के सामने नहीं बता पा रहे की छजरसी टोल प्लाजा से अगला टोल प्लाजा कहां लगा हुआ है जबकि समाज सेवी पंकज लोधी के पास में आरटीआई के माध्यम से भारत सरकार की सूचना में 59 किलोमीटर पर दूसरा टोल स्थापित किया हुआ है जबकि वर्तमान टोल मात्र 51 किलोमीटर की दूरी पर है 8 किलोमीटर की दूरी का कोई भी संतोषजनक जवाब टोल के अधिकारी कर्मचारी नहीं दे पा रहे स्थानीय शासन प्रशासन पर पूरी तरह दबाव दिया जा रहा समाज सेवी पंकज लोधी को धरना स्थल से उठने के लिए  पंकज लोधी ने अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान कर दिया एवं कार्यकर्ताओं का 10 मार्च से कर्मिक  अनशन  अन्न  जल छोड़े जाने की भी घोषणा कर दी गई वहीं गढ़मुक्तेश्वर की दोनों बार एसोसिएशन ने धरना  कारियो  अनशन के समर्थन में तहसील की और कचहरी की हड़ताल कर दी उसी के साथ बुलंदशहर जिले की स्याना बार एसोसिएशन ने भी इस धरने को समर्थन दिया जहां मामला लगातार  तुल पकड़ता जा रहा है भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष अमित त्यागी ने भी खुले रूप में घोषणा कर दी  मामला जनता की अदालत में ही होगा गरीब समाज  सेवी  लोगों के पास इन टोल माफियाओं से लड़ने के लिए किसी प्रकार का कोई धन नहीं है इसीलिए शासन प्रशासन कोई भी कदम उठाने से पहले 1000 बार सोच की जनता के हित में सभी समाजसेवी आवाज उठा रहे हैं टोल माफिया के दबाव में किसी प्रकार की कोई गलती अधिकारी कर्मचारी न कर दें जनता में जागृति हो रही है जल्दी ही संयुक्त मोर्चा बनाया जाएगा सभी संगठनों का एक आवाज में इस अवैध टोल  को नगर पालिका सीमा में लगे होने का विरोध करके इसको हटाया जाएगा काफी  गर्मा गर्मी के बाद प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार को बेरिंग वापस कर दिया एवं भविष्य में धरना स्थल पर ना आने की चेतावनी भी दे दी अनेकों बार समय लेने के बाद भी बार-बार हर बार एक नया कागज एक नया ऑर्डर लेकर जिला स्तरीय एवं स्थानीय स्तरीय अधिकारियों को भ्रमित करने के लिए धरना स्थल पर आ जाते हैं एवं ब्रह्म डालकर धरना  अनशन के द्वारा उठ रही आवाज को कमजोर कर जाते हैं आक्रोश बहुत ज्यादा बढ़ गया पुलिस कर्मियों ने भी एक बार को जबरदस्ती उठाने का प्रयास किया परंतु अधिवक्ताओं के विरोध करने पर गढ़ कोतवाल  बेरंग वापस चले गए समाज सेवी पंकज लोधी ने घोषणा की यदि किसी भी प्रकार की जबरदस्ती उठाने की कोशिश की तो वह आत्मदाह कर लेंगे और उसकी जिम्मेदारी उस   जबरदस्ती उठाने वाले पदाधिकारी या पुलिसकर्मी की होगी गढ़मुक्तेश्वर नगर  पालिका सीमा में स्थापित टोल के खिलाफ जमकर विरोध में नारेबाजी हुई इस मौके पर बाबा महंत रामदास हर शरण प्रजापति गंगाराम राजेंद्र सिंह चौहान  अध्यक्ष एवं सचिव जितेंद्र यादव अंकित शर्मा सुरेंद्रनगर ऋषिपाल जिद्दी जय सिंह राणा एडवोकेट बबलू सहगल राजरानी मुन्नी देवी चंद्रशेखर चौहान भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र चौधरी एडवोकेट ललित कुमार कपिल लोधी एडवोकेट नरेश कुमार भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकेट के युवा प्रदेश सचिव अमीर चौधरी उमेश लोधी राजवीर शास्त्री आशीष शर्मा श्याम सिंह संजीव त्यागी अब्दुल कादिर विजय शर्मा राजेश शर्मा सैकड़ो लोग उपस्थित रहे!

 मनजीत सिंह की रिपोर्ट