बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए संचालित साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रभारी साइबर सेल बस्ती शेषनाथ गौड़ के कुशल नेतृत्व में जनपद बस्ती की साइबर टीम का0 गौरव यादव, का0 वीरेंद्र कुमार, का0 आकाशदीप, का0 मो0 खालिद द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ब्लाक बनकटी सभागार थाना लालगंज जनपद बस्ती में उपस्थित आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं पुरुषों को घटित हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम के संदर्भ में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया, विशेषकर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मे लाभार्थियोंध्गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले लाभ के नाम पर हो रहे साइबर फ्रॉड से बचने के लिये विस्तृत जानकारी दी गई तथा फिशिंग,ओटीपी, यूपीआई, क्यूआर कोड स्कैन, अज्ञात लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, ऑनलाइन लॉटरी स्कैम आदि के माध्यम से धोखाधड़ी पर प्रकाश डालते हुए साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1930, वेबसाइट ूूू.बलइमतबतपउम.हवअ.पद के बारे में उपस्थित नागरिकों विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा थाना स्थानीय का सीयूजी नंबर 9454403116 भी प्रदान किया गया। इन नंबरों के उपयोग और उनकी उपयोगिता पर जोर दिया गया ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके एवं बच्चे इस अपराध के बारे में अधिक से अधिक जागरूक हो सकें।