बस्ती। महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कैली-बस्ती के रक्तकेन्द्र विभाग की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस 2026 के अवसर पर उन लोगों को सम्मानित करने का आयोजन हुआ, जिन्होंने रक्तदान किया हो या फिर रक्तदान कराने में सहयोग किया हो। इसमें सामाजिक संस्थाओं और कार्यकताओं को प्रमाण पत्र व शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। सरदार कुलवेन्द्र सिंह जिन्होंने रेड क्रॉस सोसायटी बस्ती के सचिव पद पर रहते हुए कई रक्तदान शिविर लगाये थे। उन्हें जब सम्मानित करने के लिए स्टेज पर बुलाया गया तो उन्हें प्रमाण-पत्र दिया गया उस पर संस्था का नाम रेडक्रॉस सोसायटी लिखा था। इस पर सरदार कुलवेन्द्र सिंह ने यह कहते हुए प्रमाण-पत्र लेने से इंकार करते हुए कहा कि वर्तमान में वह रेडक्रॉस सोसायटी का न तो पदाधिकारी है, और न रेडक्रॉस सोसायटी ने ही अधिकृत किया है। कहा कि अगर आप लोग वाकई सम्मान करना चाहते हैं, तो व्यक्तिगत सरदार कुलवेंद्र सिंह के नाम से करिए। कहा कि यह मेरे काम का इनाम है तो दस पर मेरा नाम लिखा होना चाहिए। पहली बार किसी ने यह कहते हुए सम्मान प्रमाण पत्र लेने से इंकार कर दिया, कि अगर सम्मान करना ही तो मेरे नाम से करिए। जिस तरह पहली बार किसी से यह सुझाव दिया, ठीक उसी तरह पहली बार सुझाव को मानते हुए प्रमाण-पत्र पर सरदार कुलवेंद्र सिंह लिखा गया।