हापुड़ न्यूज़
गढ़मुक्तेश्वर, थाना क्षेत्र के गांव नयाबांस बख्तावरपुर निवासी एक किसान साइबर ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात ठग ने उसके बैंक खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाना गढ़मुक्तेश्वर में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।पीड़ित अशोक कुमार पुत्र रामकिशन ने बताया कि 15 जून 2026 की शाम करीब 8:43 बजे उसके बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने साइबर माध्यम से 99,000 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उसे ठगी का पता चला। पीड़ित किसान ने सोमवार को थाना गढ़मुक्तेश्वर पहुंचकर थाना प्रभारी को तहरीर दी है। तहरीर में उसने साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच साइबर सेल को भेजी जा रही है। बैंक से ट्रांजेक्शन डिटेल मंगाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मनजीत सिंह कि रिपोर्ट
0 Comment