नोएडा न्यूज़ 

मुझे याद है जब हमारी कैबिनेट ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए प्रस्ताव पारित किया,तो हमने अधिकारियों को समय सीमा दी कि 100 दिन में जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही प्रारंभ हो जाय! लेकिन नही शुरू हो पाई।

मैं वहां गया तो वहां किसानों के साथ बैठक की,100 के आसपास किसानों से हमने कहा कि हमे एयरपोर्ट बनाना है तो वाकई में मुझे वही सुनने को मिला कि "हम जमीन नही देंगे"...

मैंने कहा कि आपको एक घण्टे का समय दे रहा हूँ कि ये एयरपोर्ट आपकी तस्वीर बदल देगा,क्योंकि समय सबका आता है,कुछ बन जाते हैं, कुछ बिखर जाते हैं"...

जो मौके को गंवा देता है,वह बिखर जाता है,आपने मुझपर विश्वास किया,ये कार्यवाही युद्धस्तर पर आगे बढ़ी तो परिणाम है कि 13 हजार एकड़ से अधिक जमीन पर पहले फेज का काम होकर,नया इतिहास रच दिया है।

मनजीत सिंह कि रिपोर्ट