कैंटर में लदा 55 लाख का कपड़ा,अवैध असलाह बरामद
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: एक सप्ताह पहले बृजघाट के पास बदमाशों ने कपड़ा लदा कैंटर लूटने के मामले में बदमाशों से पुलिस मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में घायल समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों से कैंटर में 55 लाख कीमत का कपड़ा,अवैध असलाह,चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया गया है। ए स पी महेश कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि 27/28 सितंबर की रात्रि में बृजघाट पलवाड़ा मार्ग पर कार सवार बदमाशों ने कपड़ा लदा कैंटर को रोककर चालक और परिचालक को कब्जे में लेकर बंधक बना लिया था। बदमाशों ने कार से चालक और परिचालक को अमरोहा जनपद में छोड़कर कैंटर लेकर फरार हो गए थे। कैंटर में 55 लाख रुपए कीमत का जैकेट बनाने का कपड़ा लदा था। ए एस पी ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि पलवाड़ा रोड पर पुलिस टीम गस्त पर थी। पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया तो कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी पुलिस ने भी रक्षा में गोली लगाई तो एक बदमाश के टांग में गोली लगने पर गिर गया पुलिस ने तेजी के साथ घेराबंदी कर घायल सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में जावेद, और अजीम शातिर किस्म के अपराधी होना कबूल किया, और कैंटर लूट को स्वीकार कर कैंटर में कपड़ा लदा सहित बरामद कराया। बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दिल्ली,मुरादाबाद,सम्भल,हापुड़ में वारदात की हैं, जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज है। कोतवाल डीएस बिष्ट ने बताया कि बदमाशों से कैंटर और लूटा गया शत प्रतिशत कपड़ा बरामद किया गया। कपड़े की कीमत 55 लाख बताई गई। बदमाशों से अवैध हथियार ,चाकू भी बरामद किए गए है।
0 Comment