बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल राज बहादुर सिंह चंदेल सदस्य विधान परिषद संरक्षक एवं अध्यक्ष चेत नारायण सिंह पूर्व विधायक के नेतृत्व में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा एवं शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा से मिलकर प्रदेश में लंबित विभिन्न विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर तत्काल निराकरण की मांग किया। प्रतिनिधि मंडल ने चयन वेतनमान व प्रोन्नत वेतनमान आन लाइन करने एडेड विद्यालयों एवं अल्पसंख्यक एडेड विद्यालयों एन ओ सी विहीन स्थानांतरण आदेश जारी करने, वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को मानदेय व सेवा सुरक्षा उपलब्ध कराने, ग्रीष्म कालीन कार्य के प्रति अर्जित अवकाश घोषित करने, विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन व्यवस्था में शामिल करने में शीघ्रता किये जाने तदर्थ प्रधानाचार्य प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को विनियमित करने व विद्यालयों की समय सारिणी में परिवर्तन कर पुनः 10बजे से 3,30 किये जाने की मांग किया। वार्ता सकारात्मक रही। प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी कोषाध्यक्ष महेश शर्मा सम्मिलित रहे।