बस्ती। महिलाओं और पुरुषों का चरित्र इतना गिरता जा रहा है, कि उसे देख सभ्य समाज के लोग परेशान हैं, लोगों की समझ में ही नहीं आ रहा है, कि आखिर चरित्र का हनन इतना क्यों हो रहा है? लोग क्यों नहीं मां-बाप और सास-ससुर के इज्जत का ख्याल रख रहें है। स्कूली लड़कियां और लड़के गलती करे तो बात समझ में आती है, लेकिन अगर शादी-शुदा करे तो समझ से परे। बात प्रेमप्रसंग तक रहे तो भी गनीमत हैं, लेकिन बात जब हत्या तक पहुंच जाए, तो हद हो जाती है। ऐसा ही एक मामला मोहल्ला बैरिहवां के ‘धोबिन’ और ‘श्रीवास्तव’ के अवैध संबध का सामने आया। यह अवैध संबध इतना बढ़ गया कि प्रेमी ने प्रेमिका के पति की हत्या तक कर दी। अब जरा अंदाजा लगाइए कि प्रेमी और प्रेमिका को क्या मिला? जाहिर सी बात प्रेमी को जेल मिला और प्र्रेमिका को ताने। ससुर रामजी पुत्र स्व0 रामबक्स निवासी बैरीहवा धोबी टोला थाना कोतवाली की ओर से लिखाए गए एफआईआर में कहा गया कि 25 जून 26 को समय 07.30 बजे शाम प्रार्थी अपने घर पर मौजूद था कि हर्ष सिंह निवासी बैरिहवा ने सूचना दिया की आप का लड़का शिवकुमार प्लाट पर गिरा पड़ा है अन्य लोगों के साथ मौके पर प्लाट पर जाकर देखा तो लड़का खून से लथपथ मरा पड़ा है कहा कि शक है कि उसके लडके को रोहन श्रीवास्तव पुत्र ओमप्रकाश श्रीवातास्व ने मारा है क्योकि उसकी बहु से रोहन का काफी दिनों से अवैध सम्बन्ध था। कहा भी जाता है, इतना भी मत गिरिए कि परिवार किसी का परिवार तबाह हो जाए। इमिहास गवाह हैं, कि जो भी अवैध संबध में पड़ा समझो वह खुद तो बर्बाद हुआ ही सामने वाला भी बर्बाद हो गया। अवैध संबध में सबकुछ चला जाता है, कुछ नहीं बचता, होश तब आता है, जब सबकुछ बर्बाद हो जाता है।
- Loading weather...
- |
- Last Update 27 Jun, 11:45 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment