बस्ती। जिला अस्पताल के डा. वीके वर्मा को हेल्थ विभाग की स्टेट टीम ने जिले के सबसे अधिक मरीज देखने और चेंबर को साफ-सुथरा रखने वाला डाक्टर घोषित किया। टीम ने इनके साथ सेल्फी भी लिया। टीम ने जब डा. वीके वर्मा के ओपीडी रजिस्टर की जांच किया तो 11.20 बजे तक 59 मरीजों को देखना पाया, जिस समय टीम इनके चेंबर में पहुंची, उस समय मरीजों की भीड़ लगी हुई थी, टीम ने मरीजों से भी डा. वीके वर्मा के व्यवहार और इनके आने जाने के समय के बारे में पूछताछ किया। सभी मरीजों ने डा. वीके वर्मा के कुशल व्यवहार और कार्यो के प्रति इनकी ईमानदारी की प्रशंसा की। टीम को सबसे अधिक डाक्टर साहब का साफ सुथरा चेंबर लगा, कहा भी एक डाक्टर का चेंबर इसी तरह का होना चाहिए, टीम ने यह भी कहा कि सभी डाक्टरों को डा. वीके वर्मा जैसा होना चाहिए। टीम ने डाक्टर वर्मा के नालेज की भी सराहना किया। एक तरह से टीम के नजर में डा. वीके वर्मा जिला अस्पताल के हीरो बन गए।
- Loading weather...
- |
- Last Update 13 May, 08:57 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment