गंगा मेला पर हर साल भैंसा दौड़ नहीं होने देने के दावे किए जाते है होते है फेल

ओमप्रकाश गौतम

  गढ़मुक्तेश्वर: गंगा स्नान मेला पर हर साल भैंसा दौड़ नहीं होने देने के दावे किए जाते है लेकिन दावों की हवा निकल जाती है। आला अधिकारियों ने इस साल भी गंगा मेला पर भैंसा दौड़ नहीं होने देने का दावा किया गया। भैंसा दौड़ हंगामे के साथ हुई और पुलिस लाचार बनकर देखती रही।
भैंसा दौड़ पशु क्रूरता के साथ की जाती है जिसमें भैंसा की मौत भी होती है।
मेरठ जॉन के पुलिस प्रशासनिक आला अधिकारियों सहित जिला अधिकारी कविता मीणा ने बेशक कुंभ मेला की तर्ज पर बहुत बेहतर किया है। आला अधिकारियों ने भैंसा दौड़ नहीं होने देने का दावा भी किया गया। मगर भैंसा दौड़ को पुलिस नहीं रोक पाई। शनिवार और रविवार की रात करीब आठ बजे हंगामे के साथ भैंसा दौड़ हुई तो सड़क पर शोर के साथ अशांति के हालात हो गए और पुलिस देखती रही बल्कि एक साइड होकर बैठ गई। बतादें कि कावड़ मेला पर भी हंगामा किया गया और सभी नियम कायदों को दरकिनार कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस के साथ अभद्रता की गई जो धर्म को भी गर्त की और ले जाना है।