बस्ती। अगर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के साथ साए की तरह साथ में चलने वाले और निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता गिल्लम चौधरी अवैध प्लाटिगं में फंसेगें तो बदनामी पार्टी और पूर्व सांसद की होना लाजिमी है। पूर्व सांसद को चाहिए, कि ऐसे लोगों से किनारा कस लेना चाहिए, जो पार्टी और छवि खराब करते है। ऐसे खराब छवि वालों के चलते ही हार का मुंह देखना पड़ा। हरीशजी यह मत भूलिए कि जनता और मीडिया की आपकी एक-एक गतिविधियों पर नजर है। सुझाव मानिए और एक ऐसी स्वच्छ छवि की टीम बनाइए, जो आपके साथ किसी कार्यक्रम में साथ में रहे। समाज में इसका बहुत प्रभाव पड़ता है। संबध चाहें जिससे रखिए वह आपकी मर्जी लेकिन टीम अपनी मर्जी से बनाइए। आप की टीम में एक भी असली/नकली निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य नहीं रहना चाहिए। क्यों कि जिले भर के लोग यह जान चुके हैं, कि जिला पंचायत को बर्बाद करने में इन्हीं लोगों की भूमिका शुरु से अंत तक रही है। जो व्यक्ति खुद चुनाव नहीं सकता है, वह व्यक्ति आप को चुनाव कैसे जिताएगा?

बीडीए की ओर से जो अवैध प्लाटिगं कर सरकार को राजस्व का चूना लगाने वालों की सूची जारी की गई हैं, उनमें गिल्लम चौधरी का नाम भी शामिल है। इनका अवैध प्लाटिगं ढ़ोरिका के गाटा संख्या 724 बताया गया है। जिन 36 अवैध प्लाटिगं का कारोबार करने वालों की सूची जारी की गई, उनमें शहर के कई नामी गिरामी लोगों का नाम शामिल है। जिसमें एक नाम विपिन शुक्ल का भी है। इन सभी को 31 अगस्त 26 तक अवैध रुप से की गई प्लाटिगं का विनियमितीकरण करा लें, अन्यथा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। कहा गया कि अगर किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध प्लाटिगं से भूखंड क्रय करके निर्माण कराया जाता है, तो उस भूस्वामी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। सचिव किर्ती प्रकाश भारती की ओर से जारी बयान में कहा गया है, कि बीडीए क्षेत्र में कुछ लोगों के द्वारा बीडीए से बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति कराए अवैध रुप से प्लाटिगं की जा रही है। प्लाटों को बेचा भी जा रहा है।

 ‘सबसे’ अधिक अवैध ‘प्लाटिग’ पटेल ‘चौक’ पर!

बीडीए की ओर से जारी अवैध प्लाटिगं की सूची में सबसे अधिक हरदिया बुजुर्ग पटेल चौक पर है। रामकुबेर पुत्र बनारसी, शेषनाथ पुत्र पाटन, ओमप्रकाश पुत्र काशी, छोटेलाल पुत्र बनारसी, राम सवांरे पुत्र बनारसी, चंद्रप्रकाश पुत्र काशी, ज्ञानप्रकाश पुत्र काशी, ढ़ोरिका चंद्रप्रकाश सिंह, श्यामबहादुर सिंह पुत्र जुगल किशोर सिंह, तेज बहादुर सिंह पुत्र जुगल किशोर सिंह, गिल्लम चौधरी, जिगिना सेंट जोसेफ के बगल अपसरी, घरसोहिया नारंग रोड पिंटु चौरसिया, बजाज एजेंसी के पीछे मेवालाल, गनपत एवं हरिश्चंद्र, अमहट उर्फ बैरिहवां ओमप्रकाश व जयप्रकाश पुत्र पुददन राम, प्रतिमा राय पत्नी प्रेम प्रकाश व बीना राय पत्नी वेद प्रकाश, लखनौरा नारंग रोड परसुराम चौधरी, गनेशपुर रोड वन चिहार के सामने हरि गोविंद व जवाहर लाल वर्मा, आदर्श प्राथमिक विधालय मूड़घाट राजेंद्र अग्रवाल व अशफाक, आरएलएसएमसी स्कूल के पीछे महुडर जगदी व मनीष सिंह, कटरा रामकमल पुत्र रामसहाय, उदय प्रताप पुत्र कपीस श्रीगनेष, देवरी में रिकूं चौरसिया, देवरी राहुज कुमार चौहान, कृष्णा मिशन रोड ढोरिका अविनाथ दीपू, ईटैली पांडेय जामडीह पांडेय कैली रोड रामक उग्रह सिंह गली ईशांत तिवारी उर्फ उजाला तिवारीकटरा निकट लिटिल फलावर स्कूल मो. मोउनदीन, मो. जाफर, शरद तिवारी, कृष्ण मणि, रौतापार निकट मंदिर के पीछे सुखराम पन्नालाल एवं योग माया पाठक, दशकोलवा महसों रोड ईशांत तिवारी एवं उजाला तिवारी, पंचायत भवन के पीछे मूड़घाट राकेश विष्वकर्मा, कैली रोड विपिन शुक्ल, घ्सायसेहिया नारंग रोड अमजद सत्तार खान वर्तमान में सुरेंद्र चौधरी, पुलिस लाइन, हरदिया खास, देवरी एवं कृष्ण मिशन हास्पिटल के पीछे सभी अज्ञात।