हापुड़ न्यूज़ 

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के 'असली आंध्र खाना' वाले पोस्ट की खबर बनाना पड़ा भारी,  दैनिक Tejyug News के सम्पादक धर्मपाल सिंह को पुलिस ने दी मुकदमे की धमकी

गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने X हैंडल से एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि "आज मैंने अपनी पार्टी के साथियों के साथ असली आंध्र खाने का आनंद लिया।"

इसी पोस्ट को आधार बनाकर Tejyug News ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के 2 दिन  बाद ही गढ़मुक्तेश्वर के एक चौकी इंचार्ज का फोन आया।

आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने खबर को तुरंत हटाने के लिए कहा और नहीं हटाने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस खबर को लेकर किसी ने शिकायत की है, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

इस पर Tejyug News की तरफ से उन्हें बताया गया कि यह खबर कोई फेक नहीं है, बल्कि खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आधिकारिक X अकाउंट से शेयर की गई है और सबूत के तौर पर वह मूल पोस्ट भी उन्हें भेज दी गई।

दोबारा संपर्क करने पर चौकी इंचार्ज ने कहा कि वह SHO से बात करके बताएंगे, लेकिन शिकायतकर्ता का नाम बताने से उन्होंने इनकार कर दिया।

सवाल यह उठता है कि जब खबर का सोर्स खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सार्वजनिक पोस्ट है, तो उस खबर पर पुलिस द्वारा मुकदमे की धमकी क्यों दी जा रही है?
आखिर पुलिस इतनी मज़बूर क्यों सच्चाई जाने बैगर पोस्ट हटाने की धमकी देती हैं। ये लोकतंत्र चल रहा हैं  या राजतंत्र

मनजीत सिंह कि रिपोर्ट