हापुड़ 

हापुड़ जिले में तहसील गढ़मुक्तेश्वर के कस्वा बहादुरगढ़ के ग्राम भदस्याना निवासी अंगूरी देवी ने पुलिस क्षेत्र अधिकारी स्तुति सिंह को प्रार्थना पत्र देकर मांग करते हुए बताया कि मेरा पुत्र बच्चों की पढ़ाई के लिए घर पर कोचिंग चलाता है उनके पड़ोस में रहने वाले लकी पुत्र वीर सिंह विक्की पुत्र वीर सिंह जोर जोर से तेज आवाज में स्पीकर पर गाना चलाते हैं जिसके कारण कोचिंग वाले बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत होती है जिसकी शिकायत मेरे पुत्र चमन ने पड़ोस में रहने वाले लकी विक्की पुत्र वीर सिंह से की तो उन्होंने  मेरे पुत्र को गंदी-गंदी गाली देते हुए तीनों ने हमारे साथ मारपीट शुरू करते हुए  धारदार हथियार से मेरे पुत्र चमन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया हमले में मेरा पुत्र बुरी तरह से घायल हो गया जिसकी वीडियो  बना ली है वीर सिंह, लकी विक्की पुत्र वीर सिंह की शिकायत करने अपने पुत्र चमन को घायल अवस्था में देकर थाने पहुंची तो थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने रिपोर्ट दर्ज करने  से साफ इनकार करते हुए थाने से भगा दिया मेरे पुत्र चमन का सरकारी मेडिकल भी नहीं कराया गया है अंगूरी देवी   अपने घायल पुत्र चमन को लेकर पुलिस क्षेत्र अधिकारी स्तुति सिंह के समक्ष पहुंचकर अपना प्रार्थना पत्र दिया उनसे इंसाफ की गुहार लगाई पुलिस क्षेत्र अधिकारी से स्तुति सिंह अंगूरी देवी ने प्रार्थना करते हुए कहा कि हमारी रिपोर्ट थाना बहादुरगढ़ में कराई जाए मेरे पुत्र चमन का मेडिकल कराने के बाद उसका इलाज अस्पताल में कराया जाए।।