बस्ती। अभी तक जिले भर के भ्रष्टाचारियों के नाकों में दम करने वाला उमेश गोस्वामी अब मंडल भर के भ्रष्टाचारियों के नाकों में दम करने के लिए भाकियू भदौरिया गुट का मंडल अध्यक्ष बल कर आ गया। इन्हें अगर भानु गुट ने जिला उपाध्यक्ष पद से निकाला तो भाकियू भदौरिया गुट ने मंडल अध्यक्ष बना दिया, कहने का मतजब इनके रिकार्ड और काम को देखते हुए, इनका प्रमोशन हो गया, अब इनके दायरे में कमिष्नर तक आ गएं है। अपने नए पैड पर इन्होंने तहसील दिवस में कुदरहा स्थित सिटी डायग्नोसिस्ट को अशोक चौधरी का संरक्षण एवं भारत अल्टासाउंड को दो सील करके मषीने चुरा कर षिफा अल्टासाउंड के नाम पर पंजीकरण करने की साजिश का शिकायत की है।

डा. अशोक चौधरी के भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि यह 10 साल तक रुधौली में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रहे। चूंकि अब यह डिप्टी सीएमओ हो गए, इस लिए इनका भ्रष्टाचार का दायरा बढ़ गया है। कहा कि इनके पिता रमापति चौधरी खुद एक झोलाछाप डाक्टर रहे। चूंकि अब इनके होनहार पुत्र झोला छाप डाक्टरों के नोडल हो गए है, इस लिए यह छोलाछाप डाक्टरों को पैसाा लेकर पूरा संरक्षण देते है। कहा कि सिटी अल्टासाउंड में तो मरे हुए बच्चे को नार्मल बता दियपा था, षिकायत करने के बावजूद अभी भी घड़ल्ले से चल रहा है। क्यों कि उसे डिप्टी सीएमओ संरक्षण दे रहे है। कहा कि सिटी अल्टा साउंड को सील करने और सील हुए भारत अल्टासाउंड को सील तोड़कर मषील निकलवाने वाले डा. अशोक चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।