बस्ती। भाजपा नेता भोलू सिंह की पत्नी रंजना सिंह को बड़ा सम्मान मिला है। राज्यपाल ने नगर पंचायत रूधौली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ की पत्नी पार्टी की सक्रिय नेता रंजना सिंह को सभासद नियुक्त किया है। रंजना सिंह ने कहा कि जो दायित्व उन्हें मिला है पूरी निष्ठा से उसका पालन करने के साथ ही जन समस्याओं के निदान हेतु प्रभावी पहल की जायेगी। रंजना सिंह को सभासद नियुक्त किये जाने पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, कुंवर विक्रम सिंह, रूधौली भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी, प्रदीप सिंह ‘पिकूं, हरीश सिंह, सत्येंद्र बहादुर सिंह, विजय पांडेय राजू,राम उग्रह जायसवाल, राकेश शर्मा, अजय मिश्र, विपिन पाण्डेय, मनोज ठाकुर, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, कैलाश मिश्रा, प्रतीक सिंह, रजनीश सिंह, अंकित, सृजन, रूपम श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, क्षिप्रा सिंह के साथ ही भाजपा के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
- Loading weather...
- |
- Last Update 20 Mar, 03:23 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment