बस्ती। कुदरहा के ब्लॉक प्रमुख अनिल दूबे ने कहा कि असम की जीत बस्ती के पूर्व सांसद एवं असम के प्रभारी हरीश द्विवेदी की जीत है। कहा कि श्रीद्विवेदी ने दिखा दिया कि वह कितने बड़े नेता और रणनीतिकार है। कहा कि इन्होंने साबित कर दिया कि नेता हो तो हरीश द्विवेदी जैसा। इस जीत को लेकर कुदरहा बाजार में अनिल दूबे की अगुवाई में विजय जूलूस निकाला गया और हरीश द्विवेदी का जयजयकार किया गया। कहा कि इस जीत के बाद हरीश द्विवेदी का कद और बढ़ गया, कहा कि यह हम लोगों का सौभार्ग्य हैं, कि हम लोगों को हरीश द्विवेदी जैसा राष्टरय स्तर का नेता मिला। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पश्चिम बंगाल और असम में शानदार प्रदर्शन तथा असम में प्रचंड बहुमत मिलने की खुशी में कुदरहा बाजार के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी है। जुलूस के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और पार्टी के पक्ष में नारेबाजी की। कार्यक्रम में बस्ती के पूर्व सांसद एवं असम प्रदेश के प्रभारी रहे हरीश द्विवेदी के नेतृत्व को सराहा गया। वक्ताओं ने कहा कि यह जीत केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रही है, जिसका लाभ देश के हर वर्ग को मिल रहा है। इस अवसर पर प्रधान इंद्रकुमार चौधरी, अमित शुक्ला अमईपार, विजय यादव, अजय पाल, प्रदुम्न शुक्ला, मनोज त्रिपाठी, मनोज पासवान, अजय पाल दैजी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे बाजार में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

 ‘यह’ जीत ‘पीएम’ के ‘कुशल’ नेतृत्व की ‘जीत’ःनितेश

बस्ती। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी के चुनावों में हुई शानदार जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा कि विकास, सुशासन और जनता के अटूट विश्वास की जीत है। यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की एक और मजबूत मुहर है। भाजपा नेता नितेश ने कहा कि असम की जनता ने एक बार फिर शांति, प्रगति और सुरक्षा के मार्ग को चुना है। वहीं पश्चिम बंगाल में मिली सफलता यह दर्शाती है कि समाज का हर वर्ग भाजपा की समावेशी राजनीति के साथ मजबूती से खड़ा है। पांडुचेरी की जीत सुशासन और स्थायित्व की जीत है। मुख्यमंत्री रंगसामी जी के नेतृत्व में केंद्र शासित प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छु,आ। यह परिणाम न केवल विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को करारा जवाब है, बल्कि यह अंत्योदय और सबका साथ, सबका विकास के संकल्प की विजय है। कहा कि हम इस ऐतिहासिक जनादेश के लि, पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी की जागरूक जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही, पार्टी के उन लाखों कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं, जिनके अथक परिश्रम और समर्पण से यह गौरवशाली सफलता संभव हुई है। भाजपा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और निरंतर सेवा करने के लिए प्रतिबद्व है। तमिलनाडु और केरल में पार्टी अपनी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगी।