ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: गढ़ गंगा मेला को जाम मुक्त करने के लिए मेला में तो चौड़ी सड़कें बनाई गई ताकि मेला को जाम मुक्त किया जा सके मगर ऐसा हो नहीं पा रहा है। गढ़ नगर में रोजाना जाम से दो चार होना पड़ रहा है। स्थानीय पुलिस नजर नहीं आ रही कि
दैनिक तेजयुग न्यूज़
बाहरी पुलिस हट जा बच जा अपनाकर दूर खड़ी होती है। मेला के मुख्य पर्व के चार दिन पहले नगर के मेला मार्ग पर जाम लगा। वाहनों को लंबी लाइन लगने के बाद पुलिस कर्मी दूर खड़े हो गए। मुख्य चौपला पर तैनात पुलिस को शायद कोई सरोकार नहीं है। तेज युग न्यूज के रिपोर्टर ने पुलिस कर्मी से जाम के बारे में बताया राज काज है जाम लगा तो खुल भी जाएगा।कहकर एक ओर देखते नजर आए शायद इन्हें कोई सरोकार नहीं है। ऐसा लगा जैसे गंगा मेला पर जाम रिहर्सल के रूप में देखा जा रहा है। सच्चाई है रोजाना बदरखा मोड़,स्याना रोड पर जाम लग रहता है। नगर के मेला मार्ग डॉ अम्बेडकर पार्क से गढ़ कोतवाली से आगे तक वाहन जाम में फंसे। अधिकारी की लाल नीली बत्ती की गाड़ी भी काफी देर तक फंसी रही तो पुलिस के वाहन भी जाम में फंसे दिखाई दिए।
0 Comment