मेला क्षेत्र में कच्ची सड़कों का जाल फैलाया,पुलिस लाइन के काम में आई तेजी
गंगा का जल स्तर घटने पर बने टापू, हो सकती है परेशानी
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: गंगा मेला में भव्यता साफ नजर आने लगी है। मेला स्थल में बड़ी बड़ी सड़कों का जाल फैलाया जा चुका है। मेला की सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन में काम ने तेजी पकड़ ली वही श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अपनी निशान लगाकर तीन लगाने शुरू कर दिए है। श्रद्धालु दीपावली का त्यौहार मनाकर आते थे। इस बार श्रद्धालु समय से पहले आकर अपनी व्यवस्था में जुटे है। गंगा का जल स्तर घटने पर कई जगह टापू बन गए जिसपर श्रद्धालुओं के पहुंचने पर परेशानी हो सकती है।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
जिला अधिकारी कविता मीणा का प्रयास है कि पिछले मेला से ज्यादा खूबसूरती मेला में हो, मेला सुंदर और अच्छा लगाया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो,इसमें सभी के सहयोग की दरकार है।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
जिला पंचायत के मानचित्र पर होगा मेला
डीएम कविता मीणा के आदेश पर मेला को एक सिस्टम के तहत बसाने लगाने के लिए बड़ी बड़ी सड़कों का जाल बिछाया गया है। श्रद्धालुओं को बड़ी बड़ी सड़कों के किनारे बसाया जाना है। गंगा इसने करने के लिए घाट पर भीड़ नहीं लगे घाटों की संख्या बढ़ाई गई है।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
टापू बन सकते है परेशानी का शबब
गंगा के बीच बने टापू को आइलैंड कहा जाता है। श्रद्धालु टापू पर पहुंचकर स्नान करने पर मस्ती का अनुभव करते है। कई बार ट्रेक्टर ले जाकर पड़ाव डाल लेते है जो परेशानी का सबब बन सकता है।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
मेला का आकर्षण होगा शिव चौक
गंगा स्नान मेला गंगा के किनारे 20 किलोमीटर एरिया में फैला होगा जो हापुड़ अमरोहा और मेरठ की धरती पर फैला होगा। मेला की वापसी के लिए वैकल्पिक मार्गो को भी मेला से जोड़ा गया है। मेला का मुख्य आकर्षण शिव चौक होगा। शिव चौक रोशनी से चकाचौंध सुंदर,सेल्फी प्वाइंट का काम भी करेगा।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
डीएम कविता मीणा,सीडीओ श्रुति शर्मा, एस पी मधुबन सिंह, ए एसपी मुकेश कुमार नए अधिकारी पहली बार गढ़ गंगा का मेला कराएंगे। वहीं एडीएम संदीप कुमार,एसडीएम श्रीराम यादव ,जिला पंचायत में आदेश कुमार के पुराने अनुभवों का सहयोग भी ले रहे है।
0 Comment