बिजनौर। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह प्रजापति के नेतृत्व में ब्लॉक कोतवाली देहात इकाई का गठन किया गया। आयोजित बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से कैलाश सिंह प्रजापति को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारी का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया गया। जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह प्रजापति ने कहा कि महासंघ समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। बैठक में अरुण कुमार प्रजापति, रामगोपाल सिंह, मनजीत सिंह, ऋषिपाल सिंह प्रजापति, विजयपाल सिंह प्रजापति, फततू सिंह प्रजापति, नानक चंद्र प्रजापति, हुकम सिंह प्रजापति, पतराम सिंह प्रजापति, खान चंद प्रजापति, महावीर सिंह प्रजापति, टीकम सिंह प्रजापति, मास्टर फकीरचंद प्रजापति एवं अंकित प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
- Loading weather...
- |
- Last Update 07 Sep, 12:19 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment