बनकटी/बस्ती। असम में भाजपा की जीत को जिले के अधिकांष भाजपाई इसे असम प्रभारी एवं बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान मान रहा है। हर तरफ हरीश द्विवेदी की ही जयजयकार हो रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ई. अरविंद पाल ने कहा कि असल में देखा जाए तो असम की जीते के असली हीरो हरीश द्विवेदी ही है। इसे लेकर  इंजीनियर अरविंद पाल की अगुवाई में शुरू होकर नगर पंचायत कार्यालय से होकर मथौली, बनकटी, कथरूआ, वानपुर, पक्कवा बाजार, कुरियार और महादेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा और बीआरसी से होते हुए बनकटी बाजार में विजय जूलूस निकाला गया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने जुलूस का फूल मालाओं से स्वागत किया। मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा कि आज लोकतंत्र का यह पर्व बेहद महत्वपूर्ण है। पांच राज्यों में हुए चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनना अत्यंत हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य असम में पार्टी को तीन-चौथाई से अधिक बहुमत मिल रहा है, जबकि पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद पहली बार भाजपा दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष दिलीप पांडे, बनकटी मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे पवन, रविचंद्र पांडे, मंडल महामंत्री जनार्दन शुक्ल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।