हापुड

 गढ़मुक्तेश्वर में स्याना पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा,प्रीत होटल 

गढ़मुक्तेश्वर पुलिस क्षेत्र अधिकारी स्तुति सिंह एवं थाना कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट जी एक नज़र इधर भी डालिए
हापुड़ जिले के तहसील गढ़मुक्तेश्वर में प्रीत होटल बना वेश्यावृत्ति का अड्डा 
 हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में   स्याना चौपलें से 50 मीटर पर चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्याना चौपला पुलिस चौकी से महज़ 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक तथाकथित ‘प्रीत होटल’ में कथित तौर पर खुलेआम जिस्मफरोशी का धंधा संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार यह होटल केवल नाम का होटल है, होटल मालिक सोनू नामक व्यक्ति के द्वारा जबकि इसके भीतर अनैतिक गति विधियाँ लंबे समय से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि यहां 15 मिनट से लेकर 30 मिनट तक के लिए ₹1000 से ₹1500 तक की दरें तय हैं। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल पुलिस चौकी के बिल्कुल नजदीक चल रहा है, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस होटल में दिन-रात संदिग्ध गति विधियाँ होती रहती हैं। बाहर से आने-जाने वाले लोगों की आवाजाही, अजीब समय पर ग्राहकों का आना-जाना और आसपास के माहौल से यह साफ झलकता है कि यहां सब कुछ सामान्य नहीं है। इसके बावजूद प्रशासन की चुप्पी कई
सवालों को जन्म दे रही हैसबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस जिस्मफरोशी के धंधे को संरक्षण किसका प्राप्त है?क्या स्थानीय स्तर पर कोई प्रभावशाली व्यक्ति या गिरोह इस पूरे नेटवर्क को चला रहा है
या फिर यह सब कुछ प्रशासन की जानकारी में होते हुए भी अनदेखा किया जा रहा है?
सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि इस धंधे में कई लोग हमसाज़ बने हुए हैं, जो ग्राहकों की व्यवस्था से लेकर लेन-देन तक की भूमिका निभा रहे हैं। होटल की आड़ में चल रहे इस कथित अवैध कारोबार ने क्षेत्र की सामाजिक मर्यादाओं को गहरी चोट पहुंचाई है। स्थानीय नागरिकों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस चौकी के इतने पास इस तरह का धंधा चल सकता है, तो आम नागरिक की सुरक्षा पर सवाल उठना लाज़मी है।

 मनजीत सिंह की रिपोर्ट!