बस्ती। कमिश्नर अखिलेश सिंह का साढ़े तीन वर्ष की सफल एवं अविस्मरणीय सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अखिलेश सिंह जी अपने सज्जन, मृदुभाषी, सरल एवं निर्विवाद व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। उनके कार्यकाल में बस्ती मंडल में प्रशासनिक पारदर्शिता, जनसुनवाई एवं विकास कार्यों को नई गति मिली। उनके दरवाजे पर आने वाला कोई भी फरियादी निराश होकर नहीं लौटा। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी ने उनके कार्य और सज्जनता की सराहना की। ’समारोह में हरीश सिंह ने आयुक्त को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं ’चंद्रेश प्रताप सिंह ने कहा कि एक निर्विवाद और अत्यंत सौम्य अधिकारी के जाने का दर्द रहेगा। बस्ती आपको सदैव याद रखेगा। समारोह में उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कुर्सी पर बैठकर राज करने वाले अनेक मिलते हैं, परंतु जनता के दिल में स्थान बनाने वाले अधिकारी विरले होते हैं। अखिलेश सिंह जी ने अपने आचरण से यह सिद्ध किया कि प्रशासन भी संवेदनशील और जनहितैषी हो सकता है। आयोजकों ने सेवानिवृत्ति जीवन के लिए अखिलेश सिंह जी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं दीर्घायु की कामना की।
- Loading weather...
- |
- Last Update 18 Sep, 04:37 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment