बस्ती। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जिले के सभी बूथों पर श्रद्धांजलि एवं विचार-गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने तिलकपुर बूथ पर और असम के प्रभारी व पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कटया (रतासगड़) बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ बाबासाहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम में पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, संजय जायसवाल, संजय चौधरी, नेहा वर्मा, नीलम सिंह, अभिषेक कुमार, पार्टी पदाधिकारी भानु प्रकाश मिश्र, अमृत वर्मा, अखंड सिंह, दिलीप पांडे, सुनील सिंह, विनय भारद्वाज, प्रदीप निषाद, अजय पाल सिंह सहित 2312 बूथ अध्यक्षों ने अपने-अपने बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में बाबासाहेब के जीवन, संघर्ष और योगदान पर सारगर्भित चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। डॉ. अंबेडकर के विचारकृसमानता, न्याय, स्वतंत्रता और आत्मसम्मानकृआज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाज में समरसता, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।