गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा से अवैध टोल टैक्स हटाने का 30 दिन का अल्टीमेटम पूरा 27 फरवरी से अन्न जल त्यागने की समाजसेवी पंकज लोधी एवं सहयोगियों ने की घोषणा साथ ही गृहमंत्री से 2012 में गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका के उप कार्यालय बृजघाट को गांव दर्शाकर भारत के राजपत्र मैं गलत अधिसूचना जारी कर टोल टैक्स लगाए जाने की सीबीआई जांच की मांग की गई जिसकी प्रतिलिपि प्रमुख सचिव भारत सरकार प्रमुख सचिव सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सचिव सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार एवं जिलाधिकारी हापुड़ को रजिस्ट्री डाक द्वारा भेजी एवं उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर श्रीराम यादव के माध्यम से भी भेजी गई सैकड़ों पेज की पत्रावली जिसमें अवगत कराया गया की 2012 में गलत तथ्य रखकर बृजघाट को गांव दर्शाकर गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा में टोल टैक्स लगा दिया गया एवं वहीं नगर पालिका सीमा से 3.9 किलोमीटर की दूरी पर टोल प्लाजा स्थापित किया जाना दर्शाया गया है जबकि नगर पालिका का गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका की सूचना के अनुसार नगर पालिका की 1261, 1262 खसरा टोल मौजूद रहा जो वर्तमान में 1264 खसरा नंबर में कर दिया गया एवं बृजघाट गांव की श्रेणी में नहीं आता जिसको लेकर समाज से पंकज लोधी एवं सहयोगियों ने कड़कड़ाती ठंड में 27 दिन गढ़मुक्तेश्वर तहसील प्रांगण में धरना दिया इसके उपरांत जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडे के द्वारा आमंत्रण के उपरांत हापुर कार्यालय पहुंच कर एक प्रतिनिधि मंडल के सामने वार्ता हेतु बृजघाट टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार को बुलाया गया एवं हापुड़ एडीएम संदीप कुमार के समक्ष वार्ता में अरविंद कुमार समाजसेवी पंकज लोधी के टोल से संबंधित किसी भी सवाल का संतुष्टीकरण जवाब नहीं दे पाए व इस बात को स्वीकार किया कि वह 2024 में ही आए हैं पहले के अधिकारी गलत रिपोर्ट लगा कर गए हैं पूर्व में भी गलत टोल हटाए गए हैं ऐसा नहीं है जनता का हित सर्वोपरि है इसी लिए बृजघाट टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार ने बृजघाट टोल हटाने के लिए 30 दिन का समय मांगा जिस पर सर्वसम्मति से समाजसेवी पंकज लोधी द्वारा 30 दिन 20 फरवरी तक का टाइम दिया गया एवं साथ ही घोषणा की गई कि यदि 20 फरवरी तक गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा से अवैध रूप से संचालित टोल प्लाजा नहीं हटाया जाता तो वह साथियों सहयोगी को साथ अन् जल का त्याग कर देंगे एवं ज्ञापन में यह भी अवगत कराया गया कि यदि अन् जल त्यागे जाने के समय समाजसेवी पंकज लोधी का ब्रेन हेमरेज या किसी भी साथी का किसी भी प्रकार अहित होता है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी बृजघाट टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार की होगी क्योंकि उन्होंने ही एक महीने का समय लेकर टोल को हटाए जाने का आश्वासन दिया था इसके उपरांत धरना स्थगित किया गया अब जब की 30 दिन का समय पूरा हो चुका है परंतु टोल हटाए जाने की कोई प्रक्रिया दिखाई नहीं दी जा रही तो क्षुब्ध होकर समाज सेवी पंकज लोधी द्वारा सर्वसम्मति से 27 फरवरी 2026 से गढ़ तहसील प्रांगण में सहयोगी के साथ अन् जल छोड़े जाने की घोषणा कर दी गई जिससे समस्त शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि समस्त क्षेत्र को जानकारी हो गई है बृजघाट टोल प्लाजा अवैध रूप से कागजों में हेरा फेरी करके स्थापित किया गया है यदि सीबीआई की जांच होती है तो निश्चित ही बड़े-बड़े अधिकारी बेनकाब हो जाएंगे क्योंकि एक छोटा सा हेराफेरी जो की बृजघाट को गांव दर्शाकर गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा से कई हजार करोड रुपए की अवैध उगाही अब तक की जाती रही है जो कि वर्तमान में भी जारी है कोई जनप्रतिनिधि इस तरफ को देखने का संज्ञान नहीं ले पा रहे जिससे जन प्रतिनिधियों के खिलाफ भी जनता में आक्रोश पनप रहा है इस मौके पर विश्व हिंदू राष्ट्र सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष मोंटी चौधरी जय सिंह राणा एडवोकेट बबलू सहगल समर्थ शिक्षा समिति के सचिव उमेश लोधी एडवोकेट संदीप श्रीपाल जिद्दी आशीष शर्मा राजवीर शास्त्री रविंद्र प्रकाश एडवोकेट ललित कुमार एडवोकेट सत्येंद्र कुमार प्रशांत कुमार मुरस्लिन अमित कुमार प्रदीप कुमार इत्यादि रहे
- Loading weather...
- |
- Last Update 22 Feb, 04:27 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment