बस्ती। जब मदरसा के मैनेजर की धोखाधड़ी करने लगेंगे और ईमान बेचने लगेंगे तो फिर मदरसे का क्या होगा? यह सवाल मदरसे में पढ़ाने वाले अनेक शिक्षकों का है, जिसके साथ मैनेजर धोखाधडी करते है। अपने को नौकरी पर रखने और पैसे के लिए किस तरह मैनेजर अपना ईमान और धर्म बेचते हैं, अगर इसका सच देखना हो तो मदरसा अरबिया अहले सुन्नत तालीमुल इस्लाम अशरफिया मौजा मटेरा पो0 कसैला विकास खंड बहादुरपुर के प्रबन्धक अब्दुलरव पुत्र विसमिल्लाह निवासी ग्राम मटेरा थाना नगर को देख सकते है। इनके और इनके गलत कार्यो में शा मिल रहे छह लोगों के खिलाफ नगर थाने में धोड़ाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। दर्ज मुकदमें में कहा गया कि भिन्न भिन्न बावत मदरसा अरबिया अहले सुन्नत तालीमुल इस्लाम अशरफिया मौजा मटेरा पो0 कसैला वि0ख0क्षे0 बहादुरपुर के प्रबन्धक अब्दुलरव पुत्र विसमिल्लाह निवासी ग्राम मटेरा थाना नगर जनपद बस्ती द्वारा ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर व मोहर द्वारा वादी को पद से हटाने के लिए 20 मई 2009 को वादी को मृतक दिखा दिया तथा सेराजुद्दीन, मुनव्वर अली, मेहदी हसन को भी जीवित रहते मृतक दिखा दिया गया तथा अब्दुलरव द्वारा फ्राड व धोखाधड़ी करके दस्तावेजी अभिलेखो मे कूटरचित अभिलेख गलत तरीके से तैयार करके अपने सगे भाई भतीजा अब्दुल कादिर को नायब सदर, अब्दुलर्रहमान को सेक्रेटरी, अब्दुल सलाम को सदस्य चयनित करना तथा हुसैनरजा पुत्र अब्दुलरव तथा अब्दुल अजीज को प्रबन्ध समिति का सदस्य बनाने के सम्बन्ध मे मो0 नजीर पुत्र गुलहसन निवासी ग्राम मटेरा थाना नगर जनपद बस्ती अब्दुलरव पुत्र श्री बिसमिल्लाह, अब्दुल कादिर पुत्र अज्ञात, अब्दुलर्रहमान पुत्र अज्ञात, अब्दुल सलाम पुत्र अज्ञात, हुसैनरजा पुत्र अब्दुलरव और अब्दुल अजीज पुत्र अज्ञात निवासी समस्त मटेरा थाना नगर।
- Loading weather...
- |
- Last Update 05 Jun, 06:34 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment