बस्ती। सदर तहसील के भ्रष्ट लेखपाल, कानूनगो और तहसील कर्मियों की एकता उस देखने को मिली जब एंटी करप्षन की टीम ने कानूनगो अषर्फीलाल को दस हजार रिश्वत लेते पकड़ा। जिस समय टीम कानूनको को उनके कार्यालय से पकड़कर जा रही थी, उस समय लेखपाल राजेश सहित 25-30 कानूनगो, लेखपालों और तहसील कर्मियों ने विरोध किया, और एंटी करप्षन की टीम से कानूनगो को छोड़ने के लिए खूब हंगामा किया, रास्ता रोका, अपषब्दों का इस्तेमाल किया वाहन को छतिग्रस्त करने का प्रयास किया, ऐसा लग रहा था, कि मानो तहसील कर्मी टीम पर जान लेवा हमला कर देगें। किसी तरह टीम अपना बचाव करते हुए घूसखोर कानूनगो को अपने साथ ले गई। यह पहली बार देखा लेखा गया, कि तहसील कमियों ने एंटी करप्षन टीम पर हमला किया, अभी तक तहसील कर्मियों और बिजली चोरी पकड़ने वाली टीम पर गांव वालों के द्वारा हमला करते सुना गया। इस सामूहिक हमले से यह साबित हो गया कि पूरा तहसील भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। लगता ही नहीं इस तहसील में नियम कानून नाम की कोई चीज भी है। पहली बार एंटी करप्षन टीम को सरकारी कर्मियों के खिलाफ लेखपाल राजेश सहित 20-25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना पड़ा। कहना गलत नहीं होगा कि अब तो भ्रष्टाचार का खात्मा करने वाली टीम भी सुरक्षित नहीं रह गई। कोतवाली में दर्ज एफआईआर में कहा गया कि प्रभारी निरीक्षक मय ट्रैप टीम निरीक्षक श्री अमरजीत, उ0नि0 श्री चन्द्रिका यादव, मु0आ0 राघवेन्द्र, मु0आ0 अभिषेक धर दूबे, मु0आ0 गौरव कुमार चौधरी, आ0 विवेक जायसवाल, आ0 अमित कुमार यादव, आ0 विजय कुमार भाष्कर, आ0 विनीत कुमार नायक, आ0 प्रियेश कुमार, आ0 भुवनेश कुमार दुबे, आ0चा0 रामअवतार गुप्ता व आ0चा0 संतोश कुमार यादव एवं सरकारी लोक सेवक साक्षी 1- श्री शिवांग शुक्ल वरिष्ठ सहायक ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग जनपद बस्ती 2-गौरव खरे, वरिष्ठ सहायक राज्य कर विभाग जनपद बस्ती के साथ शिकायतकर्ता आसमान सिंह की शिकायती प्रार्थना पत्र पर नियमानुसार भ्रष्ट लोक सेवक अशर्फीलाल पुत्र राम बिपत निवासी मड़वानगर, गांधीनगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती मो0नं0 9792265738 सम्प्रति- कानूनगो तहसील सदर जनपद बस्ती 10,000 रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिफ्तारी के दौरान तहसील परिसर सदर में लेखपाल राजेश व उनके अन्य 25-30 साथी नाम पता अज्ञात लेखपाल, कानूनगो, तहसील कर्मचारी गण एक राय होकर टीम के सभी सदस्यों को घेर कर गाली गलौज करते हुए आमदा फौजदारी हो गये, तथा जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी मोबाइल व लैपटाप छीनने एवं गिरफ्तार शुदा भ्रष्ट लोक सेवक अशर्फीलाल छुड़ाने तथा सरकारी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। जिससे तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकाने बन्द कर भागने लगे तथा टीम के सभी सदस्यों को जान माल का खतरा उत्पन्न हो गया। इस प्रकार उपरोक्त लोगों द्वारा कार्य सरकार में बाधा उत्पन्न की गयी।
- Loading weather...
- |
- Last Update 05 Jun, 05:42 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment