बस्ती। पिछले 24 सालों से ज्योति यात्रा का सफर अब इतिहास बनने जा रहा है। 20 अक्टूबर को जब यह ज्योति यात्रा निकलेगा तो इतिहास बन जाएगा। क्यों कि यह ज्योति यात्रा अपने 25वें साल में प्रवेश करेगा। इस ज्योति यात्रा को एतिहासिक बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी पूरी कर ली गई, यह ज्योति यात्रा पिछले 24 सालों से पूरे देश में झंडा गाड़ा हुए है। खासबात यह है, कि इस ज्योति यात्रा पर खर्च होने वाले लाखों रुपये किसी चंदें से नहीं आएगा, बल्कि इसे टेंट की दुनिया में पूरे देष में अपना डंका बजाने वाले कमल सेन व्यय करते आ रहें है। इस ज्योति यात्रा के प्रति इनका और इनके परिवार की जो श्रद्धा और प्रेम हैं, वह बहुत कम लोगों में दिखाई देता है। इस ज्योति यात्रा में देश के नामीगिरामी कलाकार भाग लेते है। बनारस की गंगा आरती तो देखने लायक होती है। यह ज्योति यात्रा पूरी तरह आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति की याद दिलाता है। इस ज्योति यात्रा की प्रतीक्षा पूरे जिले के लोग बेसर्बी से करते है।

कार्यक्रम के संयोजक कमल सेन बताते हैं, कि इस भव्य ज्योति यात्रा का आयोजन 20 अक्टूबर दिन मंगलवार को होगा। यात्रा सांय पांच बजे से कंपनीबाग से निकलेगी। इस बारके ज्योति यात्रा के बारे में बताया कि बनारस की गंगा आरती, उज्जेैन के महाकाल कीे ढ़ोल प्रस्तुति, मथुरा का मयूर डांस, महाकाल बाबा की शाही पालकी, ब्रज के फूलों की होली, महाराष्टीयन नृत्य, दीपक नृत्य, राजस्थानी नृत्य एवं कानपुर की शनि इंटरनेशनल झांकी मुख्य आर्कषण होगें। बताया कि इस ज्योति के रजत जयंती साल को खास बनाने के लिए आयोजन समिति की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही है। बताया कि इस साल यात्रा के जरिए हर भक्त के हृदय में मां की पवित्र ज्योति प्रज्जवलित करने और भक्ति की अलख जगाने का संकल्प लिया गया। इस ज्योति यात्रा में देश की समृद्वि धार्मिक एवं सांस्कृतिक परम्पराओं की मनोहारी झलक देखने को मिलेगी। कहा कि हम लोगों का प्रयास हैं, कि इस पावन अवसर पर हर भक्त के मन में मां की पवित्र ज्योति जले, और पूरा वातावरण भक्तिमय हो। इसे यादगार बनाने के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक और अध्यायमिक कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। याख में विभिन्न आकर्षक झांकियों और भक्तिमय प्रस्तुतियांें के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता और सनातन नरम्पराओं की भव्यतता दिखाई देगी। भव्य राम दरबार और सस्ंकृत स्कूलों के बच्चों के द्वारा आरती कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जो मनमोहक होगा। बताया कि इस साल की ज्योति यात्रा को यादगार बनाने के लिए तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदू नेता अखिलेश सिंह, सैकी सचदेवा, अकुंरम श्रीवास्तव, पवन मल्होत्रा, सोनू पांडेय, ओमप्रकाष अरोरा, हरि सिंह बब्लू, कुलदीप सिंह, जय प्रकाश अरोरा, राजेष चित्रगुप्त, सर्वेश यादव, विक्की, सनम सरदार, विनय पांडेय, मुकेष्स, सीतू, सन्नी, साहब सिंह सचदेवा, सुखराम, कुंज बिहारी, अखिलेश शुक्ल, शरद सिंह रावत, अजय श्रीवास्तव, दिनेश पाल, बलवंत सिंह, भूपेंद्र चौधरी एवं विनोद सचदेवा सहित अन्य अपना योगदान दे रहे है।