बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती जनपद के निवर्तमान सांसद हरीश द्विवेदी की माताजी यशोदा देवी का निधन हो गया। अयोध्या घाट पर इन्हें नम आखांे से बिदाई दी गई। निधन का समाचार सुनते ही लोग हरीषजी के आवास पर लोग कूच करने लगे, हर किसी के आखों में आसूं थे, यह आसूं अयोध्या पर अंतिम बिदाई के समय पर देखा गया, इतनी बड़ी तादात में लोगों का अंतिम बिदाई में षामिल होना यह बताता है, कि माताजी के जाने का सभी को दुख है। अयोध्या घाट इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने पहली बार देखा। जगता था, कि हर कोई इस अंतिम बिदाई का गवाह बनना चाह रहा है। सारे दलीय टूट गए।
इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र अजय सिंह, राज किशोर सिंह, रवि सोनकर, संजय जायसवाल, दयाराम चौधरी, हरीश सिंह, अरविंद पाल, राजेश पाल चौधरी, जगदीश शुक्ल, सत्येंद्र सिंह उर्फ भोलू, वैभव पांडे, प्रेम सागर तिवारी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, श्याम बिहारी गौड़, पवन कसौधन, अंकुर वर्मा, राणा दिनेश प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह, रामायण सिंह, प्रत्युश विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, अजय पाल सिंह, अमृत कुमार वर्मा, अभिशेक कुमार सहित पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस दुःखद घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस अपार दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा यशोदा देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की, कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा हरीश द्विवेदी सहित समस्त शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।
0 Comment