ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: प्रदेश सरकार सरकारी विभागों में अच्छा कार्य करने के दावे कर रही हो, मगर सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के बढ़ने पर सिस्टम में जन समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। भाकियू टिकेट ने आठ अक्टूबर को तहसील प्रांगण में धरना दिए जाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन देकर अनिश्चित कालीन धरने की चेतावनी दी है। भाकियू टिकेट मंडलीय अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने टीम के साथ एसडीएम श्रीराम यादव को ज्ञापन देकर बताया कि सरकारी विभागों में अधिकारी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में नाकाम हैं। पीड़ित और जरूरतमंद धक्के खाते हैं परेशान होते है। आठ अक्टूबर को तहसील में धरना दिया जाना है। ए आर टी ओ,सचिव मंडी समिति,जिला गन्ना अधिकारी,आपूर्ति अधिकारी,क्षेत्राधिकारी पुलिस, ए आर ओ कॉपरेटिव को तलब किए जाने के लिए एसडीएम को नोटिश दिया गया है। दिनेश खेड़ा ने बताया कि सिस्टम ने समस्याओं का समाधान नहीं किया तो धरना अनिश्चित कालीन किया जाएगा।